Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर, एग्रिको में बाप-बेटे की मौत

    सड़क हादसों से दहला जमशेदपुर, एग्रिको में मौत के बाद सड़क जाम कर लोगों ने जताया विरोध

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। शहर में रविवार का दिन सड़क हादसों के नाम रहा। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हुए, जबकि एग्रिको सिग्नल के पास हुए भीषण हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध जताया। लगातार हो रहे हादसों ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    इधर, साकची स्थित शीतल मंदिर चेकिंग पॉइंट के समीप रविवार को यात्री से भरे टोटो और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कूटी सवार समेत टोटो में सवार लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।

    स्थानीय लोगों ने तत्काल घायलों की मदद की और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य कराने का प्रयास किया।वहीं, एग्रिको सिग्नल के पास हुए एक अन्य भीषण सड़क हादसे में पिता-पुत्र की मौत से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया।

    रविवार को शहर में हुए लगातार सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात नियमों के पालन, तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और प्रमुख चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। लोगों का कहना है कि दुर्घटना संभावित स्थानों पर प्रभावी निगरानी और यातायात नियंत्रण की व्यवस्था मजबूत किए जाने की जरूरत है।

    एग्रिको में बाप-बेटे की मौत हादसों का दिन रहा रविवार: साकची में टोटो-स्कूटी की टक्कर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleखाद्य विभाग की छापेमारी से दुकानदारों में मचा हड़कंप
    Next Article खून से सनी बाइक पर प्रेमिका का शव, ठिकाने लगाने निकला प्रेमी गिरफ्तार

    Related Posts

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    November 10, 2026

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.