मोडिफाइड साइलेंसर पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, आठ दोपहिया वाहनों पर कार्रवाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर में बढ़ते ध्वनि प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए बिष्टुपुर ट्रैफिक थाना पुलिस ने मोडिफाइड साइलेंसर लगे दोपहिया वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के दौरान अब तक आठ वाहनों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस के अनुसार मोडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज से आम लोगों, बुजुर्गों, मरीजों और विद्यार्थियों को परेशानी होती है। इसे देखते हुए विभिन्न इलाकों में वाहनों की जांच की जा रही है।
ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से मानक साइलेंसर का इस्तेमाल करने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि मोडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

