मानवाधिकार सहयोग संघ ने धातकीडीह में खोला नया कार्यालय
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मानवाधिकार सहयोग संघ, भारत की जमशेदपुर इकाई के बीएच एरिया, धातकीडीह स्थित कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती रजनी बंसल एवं पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला अध्यक्ष गुरु चरण मोहंती ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि जाति, धर्म और राजनीति से परे समाज के तिरस्कृत, अभावग्रस्त, दिव्यांग एवं पीड़ित लोगों की सेवा तथा मानवता की रक्षा के उद्देश्य से संगठन लगातार कार्य कर रहा है। संस्था के सेवा क्षेत्र का विस्तार होने के कारण योजनाबद्ध तरीके से कार्यों के संचालन एवं लोगों से बेहतर संपर्क के लिए यह कार्यालय एक सार्वजनिक संपर्क केंद्र के रूप में स्थापित किया गया है।
उद्घाटन कार्यक्रम में संघ के पदाधिकारी रवि दासगुप्ता, आर.एम. तिवारी, हरेराम मिश्रा, सुनीता ओझा, सुनीता देवी, भोला शंकर, सुनीता मुखी, मीडिया मौलाना अंसार खान तथा सलाहकार एस.के. साव सहित अन्य उपस्थित रहे। आयोजन में सभी ने संगठन के सामाजिक एवं मानवाधिकार संबंधी कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

