Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श
    झारखंड

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    nizamBy nizamSeptember 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

     

    अलग आयोजन के बजाय रामनवमी व दुर्गा पूजा को भव्य बनाने पर बनी सहमति

     

    जिला ब्यूरो चतरा

    चतरा: टंडवा प्रखंड क्षेत्र के खैल्हा गांधी मैदान में गणेशोत्सव के आयोजन को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से किए गए प्रचार-प्रसार के बाद ग्रामीणों ने बैठक कर आयोजन को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया। बैठक में ग्रामीणों ने गांव की वर्तमान आर्थिक एवं सामाजिक परिस्थितियों तथा उपलब्ध संसाधनों को ध्यान में रखते हुए गणेशोत्सव के आयोजन पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के राम जानकी मंदिर परिसर में पहले से ही रामनवमी एवं दुर्गा पूजा जैसे दो प्रमुख धार्मिक पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किए जाते हैं। ऐसे में अलग से गणेशोत्सव का आयोजन करने से ग्रामीणों पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ सकता है। बैठक में चर्चा के बाद ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से फिलहाल गांधी मैदान में अलग से गणेशोत्सव आयोजित नहीं करने का निर्णय लिया। इसके बजाय राम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले रामनवमी एवं दुर्गा पूजा पर्व को और अधिक भव्य, व्यवस्थित एवं सामूहिक सहभागिता के साथ मनाने पर जोर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों को अलग-अलग आयोजनों में बांटने के बजाय गांव की एकता, आपसी सहयोग और सामूहिक सहभागिता के साथ पहले से चले आ रहे धार्मिक आयोजनों को बेहतर तरीके से आयोजित करना अधिक उचित होगा। ग्रामीणों ने कहा कि धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और आपसी सहयोग को मजबूत करना है। इसी भावना के साथ सामूहिक निर्णय लेकर उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करने का प्रयास किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण
    Next Article कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    Related Posts

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    September 9, 2026

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    September 9, 2026

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    September 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बाइक सवारों ने अगवा किया, फिर जंगल में मिला सड़क कर्मी का शव; पांच हिरासत में

    बरही में नमो फुटबॉल नॉकआउट मैच का भव्य आगाज, 50 टीमों ने लिया हिस्सा

    कबरा में दो नए ट्रांसफार्मर स्थापित, ग्रामीणों में खुशी

    खैल्हा में गणेशोत्सव को लेकर ग्रामीणों ने किया विचार-विमर्श

    साझी शहादत, साझी विरासत’ कार्यक्रम का कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को दिया निमंत्रण

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

    बाल विवाह रोकथाम को लेकर जिला स्तरीय कार्यशाला, समन्वय पर जोर

    प्रेम प्रसंग को लेकर टंडवा के सिद्पा में झड़प, पुलिस ने भीड़ हटाने के लिए की हवाई फायरिंग

    यूसील (UCIL) में गहराता संकट, फूटा जनता का गुस्सा – 6 सूत्री मांगों को लेकर हंगामा तेज

    अवैध संबंध के आरोप में व्यक्ति की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.