राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल। कादमडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी के पुनर्गठन में इस वर्ष महिलाओं को नेतृत्व की कमान सौंपी गई है। दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से कादमडीह सार्वजनिक दुर्गापूजा कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
वर्ष 2026 की दुर्गापूजा की जिम्मेदारी महिलाओं को सौंपने पर सहमति बनी थी .जिसमें सर्वसम्मति से दो संयोजक 1 – श्री मति रीता कुंडू, २, मंजू बर्मा, अध्यक्ष मेघा चौधरी ,उपाध्यक्ष – चाइना गोराई ,रीमा सिंह, सचिव गीता महतो, सह सचिव – पल्लवी पाल, 2 झरना मंडल,कोषाध्यक्ष – संध्या महतो, उप कोषाध्यक्ष – कलावती आद्य , सोशल मीडिया – रीता पोद्दार, पूजा अनुज्ञप्तिधारी – दिलीप सिंह, सहित को जिम्मेदारी सौंपी ।
मौके पर उपस्थित सदस्यों ने कहा सभी श्रद्धालुओं और कमेटी के सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण, भव्य और ऐतिहासिक बनाने का प्रयास किया जाएगा। महिलाओं को नेतृत्व का अवसर मिलने से समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा और सभी को साथ लेकर पूजा आयोजन को सफल बनाया जाएगा।

