Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया गहरा शोक
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया गहरा शोक

    News DeskBy News DeskSeptember 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया गहरा शोक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से पूर्व मंत्री एवं जमशेदपुर पश्चिम के पूर्व विधायक बन्ना गुप्ता ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन को झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

    बन्ना गुप्ता ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू एक युवा, कर्मठ और संवेदनशील जनप्रतिनिधि थे। जनता से उनका सीधा जुड़ाव और जनहित के मुद्दों को लेकर उनकी सक्रियता हमेशा याद की जाएगी। इतनी कम उम्र में उनका असमय निधन बेहद पीड़ादायक और स्तब्ध करने वाला है।

    उन्होंने कहा, “सुदिव्य कुमार सोनू जी के निधन की खबर ने मुझे व्यक्तिगत रूप से बेहद दुखी किया है। सार्वजनिक जीवन में सक्रिय एक साथी और जनप्रतिनिधि के रूप में उनके साथ बिताए पल हमेशा स्मरण में रहेंगे। उनका यूं अचानक चले जाना झारखंड के लिए बड़ी क्षति है।”

    पूर्व मंत्री ने कहा कि इस कठिन समय में दिवंगत सुदिव्य कुमार सोनू के परिवार के साथ मेरी पूरी संवेदनाएं हैं। किसी अपने को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ईश्वर शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
    उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवारजनों, मित्रों एवं समर्थकों को इस कठिन घड़ी में संबल प्रदान करें।

    बन्ना गुप्ता ने कहा— “सुदिव्य कुमार सोनू जी का निधन झारखंड के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनकी स्मृतियां हमेशा हमारे बीच जीवित रहेंगी।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबागबेड़ा बड़ौदा घाट के पास शव मिलने की सूचना, मौके पर पहुंची पुलिस
    Next Article मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर मेयर सुधा गुप्ता ने जताया गहरा शोक

    Related Posts

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    September 6, 2026

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    September 6, 2026

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    September 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह पहुंच विधायक सविता महतो ने मंत्री सुदिव्य कुमार को दी श्रद्धांजलि

    कदामदीह पूजा कमिटी का पुनर्गठन 

    नीमडीह में आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक, प्रखंड कमेटी का गठन

    महारक्तदान शिविर में 630 यूनिट रक्त संग्रह

    दुर्गा पूजा मोड़, जादूगोड़ा में 59वें वर्ष पूजा की तैयारी

    महिला अधिकारी की शिकायत से यूसील कॉलोनी में हड़कंप

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    आसंगी चेकडैम में फिर दो युवक डूबे

    टंडवा बाजार टांड़ में धूमधाम से मनेगी दुर्गा पूजा, रुदेश नायक बने अध्यक्ष

    विद्यालय के प्रति समर्पण के लिए कामेश्वर कुमार गुप्ता सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.