Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » होली के त्यौहार के साथ इस माह पोषण का भी त्यौहार मनेगा
    Breaking News झारखंड

    होली के त्यौहार के साथ इस माह पोषण का भी त्यौहार मनेगा

    Nizam KhanBy Nizam KhanMarch 8, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    राष्ट्रीय पोषण पखवाड़ा हेतु जागरूकता रथ को आज उपायुक्त जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा.प्र.से.),उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक आईटीडीए, श्री नितीश कुमार सिंह (भा. प्र. से.)एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।*

    ■ *जागरूकता रथ जिले के सभी प्रखंडों में पोषण से संबंधित जागरूकता का प्रसार करेंगे।*

    ■ *मौके पर उपायुक्त ने कुपोषण पुतला का दहन किया एवं कहा कि होली के अवसर पर होलिका दहन करते हैं उसी प्रकार इसका दहन करने का उद्देश्य कुपोषण से मुक्ति पाना होगा।*

    ■ *उपायुक्त के साथ उपस्थित सभी ने एक साथ पोषण को लेकर शपथ ग्रहण किया।*

    ■ *सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के एलईडी वाहन के माध्यम से किया जाएगा व्यापक प्रचार और प्रसार*

    आज दिनांक 08 मार्च 2020 को समाहरणालय जामताड़ा परिसर से पोषण पखवाड़ा हेतु जागरूकता रथ को उपायुक्त, जामताड़ा श्री गणेश कुमार (भा. प्र. से.),उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा, निदेशक आईटीडीए, श्री नितीश कुमार सिंह (भा. प्र. से.)एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

    *होली के त्यौहार के साथ इस माह पोषण का भी त्यौहार मनेगा।*

    जामताड़ा जिला अन्तर्गत सभी प्रखंडों में आज से 15 दिनों तक ‘सही पोषण, देश रौशन’, ‘पोषण में मुस्कान है, स्वास्थ्य की पहचान है’, ‘पोषण है हम सब का आधार, संतुलित भोजन, स्वस्थ विचार’ जैसे नारे गूंजेंगे और जीवन के प्रथम 1000 दिनों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाएगा। गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी पोषण पर अलख जगाने के लिए 8 मार्च से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पोषण से संबंधित जन-आन्दोलन गतिविधियों का वृहद स्तर पर आयोजन किया जाएगा। इसके लिए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

    *पुरूषों की भी भागीदारी इसमें हो सुनिश्चित-श्री नितीश कुमार सिंह*

    इस पखवाड़े में आयोजित होने वाले विभिन्न पोषण गतिविधियों में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया जाएगा। पोषण पर आम जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पोषण पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। पखवाड़े के दौरान जिले से लेकर सामुदायिक स्तर पर विभिन्न पोषण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसे लेकर राज्य स्तर से पोषण कैलेंडर भी जारी किया गया है।

    *महिला एवं बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा पोषण त्योहार से व्यवहार परिवर्तन के लिए पोषण के दिए पाँच सूत्र*

    जीवन के पहले 1000 सुनहरे दिन, पौष्टिक आहार, अनीमिया प्रबंधन, डायरिया रोकथाम एवं स्वच्छता को शामिल किया गया है। पखवाड़े के दौरान पोषण के पाँच सूत्रों पर विशेष जन-जागरूकता बढाई जाएगी।

    *पोषण पखवाड़े को सफल बनाने के लिए विभिन्न विभाग मिलकर सहयोग करेंगे।- उपायुक्त*

    समाज कल्याण विभाग के साथ स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज, ग्रामीण विकास, पीएचइडी एवं खाद्य सुरक्षा विभाग शामिल होंगे।

    पोषण पखवाड़े में होने वाले गतिविधियों एवं विशेषकर 6 माह से 2 वर्ष तक के बच्चों को घर में पका खाना खिलाने, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को भी पका खाना खिलाने तथा भोजन में विविधिता सहित पोषण के महत्व पर विस्तार से जागरूकता फैलाया जाएगा।

    पखवाड़े के दौरान अन्नप्राशन दिवस, ऊपरी आहार अभ्यास दिवस एवं होली मिलन समारोह का आयोजन आकर्षण के केंद्र होंगे, जिसमें बेहतर पोषण से जुड़े अच्छे व्यवहार का प्रदर्शन एवं उचित सलाह दी जाएगी। साथ ही खाना खिलाने एवं खाने से पूर्व तथा शौच के बाद साबुन से हाथ धुलने के अभ्यास पर जागरूक किया जाएगा।

    जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप ने बताया कि पोषण पखवाड़े के माध्यम से समाज में व्यापक जागरूकता एवं बेहतर परिणाम के लिए नई पहल भी की जाएगी। पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले गोदभराई, अन्नप्राशन, पोषण मेला एवं पोषण प्रभात फेरी के मूल्यांकन के लिए लाभार्थियों की जरुरी राय एवं फीडबैक ली जाएगी ताकि ऐसे आयोजनों की गुणवत्ता में सुधार कर पोषण व्यवहारों का अभ्यास जन समुदाय द्वारा किया जा सके।

    इस अवसर पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डाॅ एस के मिश्र, नलिनी चौबे, आंगनवाड़ी सेविकाएं, सहियाएं, एलईडी वाहन ऑपरेटर आदित्य मंडल सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअपनी समस्याओं को लेकर पारा शिक्षकों का शिष्टमंडल विधानसभा अध्यक्ष से मिला
    Next Article महिलाओं का सम्मान करें:मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    Related Posts

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    June 23, 2026

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आसनबनी में जाताल पूजा: अच्छी फसल और समृद्धि की कामना

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.