ग्रामीण बच्चों को पठन-पाठन सामग्री, सड़क सुरक्षा व नशामुक्ति को लेकर चलेगा अभियान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। इन्टरनेशन ह्यूमन राईट्स डेवलपमेन्ट फाउन्डेशन की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद बच्चों के बीच पठन-पाठन सामग्री का वितरण किया जाएगा। साथ ही बच्चों एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और नशामुक्ति के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
फाउंडेशन ने इस संबंध में उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को पत्र सौंपकर कार्यक्रम में सहयोग का आग्रह किया है। संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराना और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना है।

