रांची में 10 लेन सड़क का विरोध तेज, घर बचाने को सड़क पर उतरे लोग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची : प्रस्तावित 10 लेन सड़क निर्माण के विरोध में स्थानीय लोगों का आंदोलन तेज हो गया है। जगन्नाथपुर चौक पर बस्ती बचाओ संघर्ष समिति ने नुक्कड़ सभा कर योजना पर सवाल उठाए। समिति का कहना है कि सड़क निर्माण की जद में आने वाले कई परिवार वर्षों से यहां रह रहे हैं और उनके सामने घर व रोजगार बचाने का संकट खड़ा हो गया है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण जरूरी है तो एलिवेटेड फ्लाईओवर का विकल्प अपनाया जाए, ताकि विकास के साथ लोगों के घर भी सुरक्षित रहें। समिति ने जगन्नाथ मंदिर क्षेत्र में निर्माण से संभावित लैंडस्लाइड के खतरे पर भी चिंता जताई।
प्रदर्शनकारियों ने सरकार और प्रशासन से प्रभावित परिवारों के हित में योजना पर पुनर्विचार की मांग की है। समिति ने स्पष्ट किया कि मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

