Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार, चोरी की सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह जिले के तिसरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में महिला श्रद्धालुओं से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर दिया है। तिसरी पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय चेन स्नैचर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह से जुड़े एक पुरुष और तीन महिलाओं समेत कुल चार आरोपियों को बिहार के नवादा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं और पूर्व में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।

    सोमवार को तिसरी थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को जमामो माता मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंची महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी कर ली गई थी। घटना को लेकर हीरोडीह थाना क्षेत्र निवासी अजीत कुमार साव के लिखित आवेदन के आधार पर तिसरी थाना में कांड संख्या 72/26 दर्ज किया गया था।

    एसपी के निर्देश पर गठित हुई एसआईटी

    घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व में विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया गया। टीम ने तत्काल जमामो माता मंदिर पहुंचकर घटना से संबंधित जानकारी जुटाई। पुलिस अधिकारियों ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से पूछताछ की तथा मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को बारीकी से खंगाला।

    सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ से पुलिस को कुछ संदिग्धों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से एक संदिग्ध महिला अंशु कुमारी को डोरंडा स्थित उसके किराए के मकान से हिरासत में लिया।

    पूछताछ में खुला गिरोह का राज

    पुलिस के अनुसार अंशु कुमारी से पूछताछ के दौरान उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पूछताछ के दौरान पुलिस को गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के संबंध में भी महत्वपूर्ण जानकारी मिली। इसके बाद अंशु कुमारी की निशानदेही पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नंद ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले में छापेमारी की।

    पुलिस टीम ने नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में छापेमारी कर तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान टिंकल मिश्रा, पिता विक्की मिश्रा, सरिता देवी, पति विक्की मिश्रा तथा मुस्कान देवी, पति टिंकल मिश्रा के रूप में हुई है।

    चोरी के जेवर और मोबाइल बरामद

    गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनकी निशानदेही पर डोरंडा स्थित किराए के मकान में छापेमारी की। यहां से पुलिस ने जमामो माता मंदिर से चोरी की गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

    पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों के बीच पारिवारिक संबंध हैं। गिरोह में मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और पूर्व में इनके द्वारा अंजाम दी गई घटनाओं की भी जानकारी जुटा रही है।

    बिहार में भी चेन स्नैचिंग का आरोप

    पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपियों द्वारा बिहार में भी चेन स्नैचिंग की घटनाओं को अंजाम देने की बात सामने आई है। ऐसे में पुलिस अब आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और बिहार समेत अन्य क्षेत्रों में हुई चेन स्नैचिंग की घटनाओं से इनके संबंधों की जांच कर रही है।

    जमामो माता मंदिर जैसे भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थल पर महिला श्रद्धालुओं को निशाना बनाए जाने के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से इलाके में चर्चा है। महज 24 घंटे के भीतर मामले का उद्भेदन कर आरोपियों तक पहुंचना पुलिस की सक्रियता को दर्शाता है।

    चोरी की सोने की चेन नवादा से एक पुरुष समेत तीन महिलाएं गिरफ्तार लॉकेट और दो मोबाइल बरामद
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, जर्जर सड़कों ने बढ़ाई परेशानी
    Next Article राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    Related Posts

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    September 1, 2026

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    September 1, 2026

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    September 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह फर्जीवाड़ा मामले में बड़ा एक्शन, राधास्वामी संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश सिन्हा हिरासत में

    जलजमाव से परेशान लोगों का अनोखा विरोध, सड़क पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की धान रोपनी

    13 माह से कमीशन बकाया, राशन दुकानदारों का उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना

    NMDC हैदराबाद मैराथन के 15वें संस्करण में जमशेदपुर रोड रनर्स का शानदार प्रदर्शन

    बेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर; पटना रेफर

    पुतला गायब, कांग्रेसी हैरान”: यूथ कांग्रेस का बना मज़ाक

    मंदिर में चेन स्नैचिंग करने वाले अंतरराज्यीय पारिवारिक गिरोह का पर्दाफाश, मां-बेटा-बहू समेत चार गिरफ्तार

    सोन समझौते में झारखंड को एक लोटा पानी भी अतिरिक्त नहीं मिला : सरयू राय

    बीईएमएल में 1346 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती का मौका फ्रेशर्स भी कर सकेंगे आवेदन

    बिना चाशनी और मावे के झंझट के 15 मिनट में तैयार करें सिंघाड़े के आटे की स्वादिष्ट बर्फी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.