Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल
    Breaking News Headlines

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    News DeskBy News DeskAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हापुड़. उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में देर रात गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. बदायूं से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार थार अचानक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई. हादसे में वाहन सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि 17 वर्षीय एक युवक घायल हो गया.

    हादसे की सूचना मिलते ही सिंभावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सिखेड़ा भेजा, जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान जोगिंदर, सुखबीर, जसवंत और रवि के रूप में हुई है.

    हादसे में 17 वर्षीय विष्णु भी घायल हुआ है. उसके हल्की चोटें आने की जानकारी सामने आई है. पुलिस ने उसे भी इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है. हादसे के बाद घटनास्थल पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, थार बदायूं से दिल्ली की ओर जा रही थी. इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और थार एक्सप्रेसवे पर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि चार युवकों की जान चली गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त थार को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया. पुलिस ने घटनास्थल से हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई है और मामले की जांच की जा रही है. चार युवकों की मौत की खबर से उनके परिवारों में मातम पसरा हुआ है. वहीं, घायल विष्णु का अस्पताल में इलाज चल रहा है. पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता
    Next Article 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    Related Posts

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    August 31, 2026

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    August 31, 2026

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    August 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली के फैशन मंच पर चमकी जमशेदपुर की मंदीप कौर, ‘ब्रांड मास्टर’ से सम्मानित

    ‘साझी शहादत-साझी विरासत’ सेमिनार की तैयारियों की समीक्षा

    JPSC-JSSC कथित धांधली के विरोध में आजसू छात्र संघ ने मांगी आंदोलन की अनुमति

    दलमा में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज, छह वांछित उग्रवादियों के पोस्टर जारी

    झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने कप्तानी में दिखाया कमाल, आखिरी तीन सेकंड में लिया फैसला और पलट गया मैच

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार थार पलटी, हादसे में 4 युवकों की मौत, 17 वर्षीय युवक घायल

    नेपाल : बाढ़ में डूबे बैंक से 50 करोड़ का सोना और डेढ़ करोड़ कैश बरामद, 903 मौतें, 4200 से अधिक लापता

    सुप्रीम कोर्ट ने ई-20 पेट्रोल को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, कहा- आप हाई कोर्ट जाएं

    खरकई का जलस्तर खतरे के पार, निचले इलाकों में बढ़ी चिंता; स्वर्णरेखा पर भी नजर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.