Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » CBSE का फैसला: 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी मास्क पहनकर दे सकते हैं परीक्षा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    CBSE का फैसला: 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थी मास्क पहनकर दे सकते हैं परीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली:  केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए 10वीं और 12वीं के परीक्षार्थियों को एहतियातन परीक्षा हॉल में मास्क और सैनेटाइजर ले जाने की अनुमति दी है.सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी की ओर से बुधवार रात जारी एक बयान में कहा गया है कि छात्रों तथा उनके अभिभावकों की ओर से परीक्षा हॉल में फेस मास्क और सैनेटाइजर को लेकर अनुमति दिये जाने संबंधी सवाल किये जा रहे थे.उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए यह तय किया गया है कि यदि कोई परीक्षार्थी अपने साथ फेस मास्क या सैनेटाइजर लेकर परीक्षा हॉल में जाना चाहता है, तो उसे इसकी अनुमति दी जाएगी.गौरतलब है कि इससे पहले मानव संसाधन विकास मंत्रालय की ओर से भी राज्यों को इस वायरस के संक्रमण के बारे में छात्रों को जागरूक बनाने संबंधी दिशा निर्देश जारी किये गये थे, जिसमें स्कूली छात्रों को इससे बचने के लिए नियमित अंतराल पर हाथ धोने, खांसते अथवा छींकते समय सावधानी बरतने और अधिक भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नहीं जाने की सलाह दी गई थी.इससे पहले आज दिन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार डॉ. हर्षवर्धन ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में जानकारी दी कि देश में घातक कोरोना विषाणु से संक्रमित 22 नये मामले सामने आने के साथ अब तक 28 मामलों की पुष्टि हो चुकी है.कोरोना के तीन मामले पहले केरल में सामने आये थे और वे तीनों मरीज ठीक हो चुके हैं. एक मामला तेलंगाना में सामने आया है. इस संबंध में 88 लोगों की जांच की गई थी और वे सभी नकारात्मक पाए गए हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोपोर में आतंकी हमला, एसपीओ शहीद-एक स्थानीय नागरिक की भी मौत
    Next Article मथुरा के इस्‍कॉन मंदिर में विदेशी भक्तों पर रोक, विधवाओं का होली कार्यक्रम भी रद्द

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.