Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज
    Breaking News Headlines राजनीति

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    News DeskBy News DeskAugust 25, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीट परीक्षा विवाद और छात्रों की मांगों को लेकर एक महीने से अधिक समय तक जंतर-मंतर पर डेरा डालने वाली कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) एक बार फिर आर-पार की लड़ाई के मूड में है. सरकार पर वादे से मुकरने का गंभीर आरोप लगाते हुए सीजेपी ने 5 सितंबर को राजधानी दिल्ली में एक विशाल और शांतिपूर्ण विरोध मार्च निकालने का बड़ा ऐलान किया है.

    पार्टी का स्पष्ट कहना है कि छात्रों और युवाओं ने सरकार के आश्वासन पर भरोसा कर 25 जुलाई को अपना देशव्यापी आंदोलन वापस लिया था, लेकिन एक महीना बीत जाने के बाद भी उनकी मुख्य मांगें पूरी नहीं की गई हैं.

    पुलिस मुख्यालय तक निकलेगा शांतिपूर्ण मार्च

    सीजेपी के सह संयोजक सौरव दास द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आगामी 5 सितंबर को यह शांतिपूर्ण मार्च इंडिया गेट से शुरू होकर नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय तक जाएगा. इस मार्च की अगुवाई नीट परीक्षा से जुड़े मामलों में अपनी जान गंवाने वाले छात्रों और पुलिस की कथित बर्बरता का शिकार हुए लोगों के परिवार वाले करेंगे. उम्मीद जताई जा रही है कि इस बड़े प्रदर्शन में देशभर से भारी संख्या में छात्र, युवा संगठन और आम नागरिक हिस्सा लेंगे. सीजेपी ने दो टूक लहजे में कहा है कि वे युवाओं और मृतकों के परिवारों के साथ हुए इस विश्वासघात को कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे और युवा एक बार फिर एकजुट होंगे.

    सरकार की नीयत पर उठे गंभीर सवाल

    इस बड़े कदम से पहले सीजेपी ने सोमवार को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति की एक अहम ऑनलाइन बैठक बुलाई थी. बैठक में केंद्र सरकार और एनडीए शासित राज्यों द्वारा किए गए उन वादों की विस्तृत समीक्षा की गई, जिनके आधार पर राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन स्थगित किया गया था. समिति के सदस्यों ने सरकार की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए कहा कि वादे पूरे करने के बजाय सिर्फ देरी की जा रही है और सुप्रीम कोर्ट के सामने भी साफ भरोसा नहीं दिया गया है. पार्टी ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि युवाओं के धैर्य और सद्भावना को उनकी कमजोरी या धोखा देने का मौका न समझा जाए.

    इन दो बड़ी मांगों को पूरा न करने का लगा है आरोप

    गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर आंदोलन के दौरान सीजेपी ने सरकार के सामने तीन प्रमुख मांगें रखी थीं. इनमें से तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की सबसे बड़ी मांग पूरी होने के बाद ही आंदोलन वापस लिया गया था. इसके अलावा पार्टी ने सरकार के सामने दो अन्य अहम मांगें रखी थीं— नीट पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा देना और प्रदर्शनकारियों पर दर्ज हुए पुलिस मुकदमों को तुरंत रद्द करना. सीजेपी का आरोप है कि सरकार ने इन दोनों वादों को पूरा करने का जो पक्का भरोसा दिया था, वह आज तक अधूरा है. इन्हीं अधूरी मांगों को लेकर अब दिल्ली में फिर से हुंकार भरने की तैयारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका
    Next Article अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    Related Posts

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    August 25, 2026

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    August 25, 2026

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में भारी बारिश से मचा हाहाकार, रेड अलर्ट के बीच सड़कें जलमग्न, 18 उड़ानें रद्द, 146 लेट

    हिमाचल के ऊना में बड़ा सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरा वाहन खाई में गिरा, 50 घायल, कई गंभीर

    तमिलनाडु : सीएम विजय का बड़ा ऐलान, 3 फ्री एलपीजी सिलेंडर, महिलाओं के लिए फ्री बस सफर

    अर्जेंटीना ने भारत का विश्व कप सपना तोड़ा, 3-5 की हार के साथ सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हुई टीम इंडिया

    सीजेपी का दिल्ली में बड़े मार्च का ऐलान : 5 सितम्बर से फिर गूंजेगी छात्रों की आवाज

    छायानगर में युवक का शव मिलने से सनसनी, गला दबाकर हत्या की आशंका

    ग्राम सभा के फैसले के बाद खत्म हुआ तुमसा का गतिरोध

    हर हर महादेव के जयघोष से गूंजा कालीमाटी रोड, भक्ति में झूमा जमशेदपुर

    आरोप हैं तो प्रमाण दें, आस्था स्थल को कठघरे में खड़ा न करें : सारना उमूल समिति

    उपायुक्त ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा में दवा, उपकरण, बिजली और कर्मियों की मौजूदगी पर कसा शिकंजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.