25 अगस्त को सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर, ध्यान और आध्यात्मिक अनुभूति का भी होगा अनुभव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारीज संस्था की ओर से 25 अगस्त को यूनिवर्सल पीस पैलेस, मरीन ड्राइव, सोनारी में विशेष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। दादी प्रकाशमणि जी की पावन स्मृति को समर्पित यह आयोजन ‘विश्व बंधुत्व दिवस’ के रूप में मनाया जाएगा।
‘रक्तदान से आध्यात्मिक सशक्तिकरण’ की थीम पर होने वाले कार्यक्रम में पहले आध्यात्मिक ज्ञान, फिर ध्यान एवं अनुभूति और इसके बाद रक्तदान कराया जाएगा। रक्तदाताओं के लिए उपहार और ब्रह्मा भोजन की भी व्यवस्था रहेगी।
आयोजकों ने बताया कि पिछले वर्ष अभियान में करीब 88,378 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था। वहीं, नशामुक्ति भारत अभियान के तहत जमशेदपुर में अब तक 51,175 लोगों ने नशामुक्ति का संकल्प लिया है। अभियान की बस 27 अगस्त तक शहर में जनजागरण करेगी।

