फैशनोवा सीजन-7 में जमशेदपुर की महिमा मुखर्जी ने बिखेरा जलवा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। मुसाबनी की प्रोफेशनल डांसर एवं मॉडल महिमा मुखर्जी ने कोलकाता में आयोजित फैशनोवा सीजन-7 के ग्रैंड फिनाले में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 9 अगस्त को बिधाननगर स्थित मेवाड़ बैंक्वेट में आयोजित कार्यक्रम के आयोजक अंशु मोहंती थे।

फैशन शो में महिमा को प्रसिद्ध फैशन डिजाइनर जीत बसु (वाइब्रेंस) की विशेष उद्घाटन प्रस्तुति में आमंत्रित प्रतिभागी के रूप में शामिल होने का अवसर मिला। महिमा ने कहा कि इस प्रतिष्ठित फैशन मंच पर शो की उद्घाटन प्रस्तुति का हिस्सा बनना उनके लिए गर्व और बेहद यादगार अनुभव रहा। उन्होंने इसे अपनी मॉडलिंग यात्रा का महत्वपूर्ण पड़ाव बताया।


