Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित होकर भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने अटल जी के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

    इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि “छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता”—अटल जी का यह जीवन-सार मेरे लिए केवल एक विचार नहीं, बल्कि जीवन का ध्येय है। उन्होंने हमें सिखाया कि परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, मनोबल, सिद्धांत और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता कभी कमजोर नहीं पड़नी चाहिए।

    उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी भारतीय राजनीति के ऐसे विराट व्यक्तित्व थे, जिन्होंने अपने ओजस्वी नेतृत्व, संवेदनशील विचारों, राष्ट्रभक्ति और अद्वितीय वक्तृत्व शैली से देश के सार्वजनिक जीवन पर अमिट छाप छोड़ी। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, लोकतांत्रिक मूल्यों, सुशासन और सामाजिक समरसता के प्रति समर्पित रहा।

    श्री काले ने कहा कि अटल जी ने राजनीति में सिद्धांत, मर्यादा और राष्ट्रहित को सर्वोच्च स्थान दिया। वे सत्ता को साध्य नहीं, बल्कि राष्ट्रसेवा का माध्यम मानते थे। उनका व्यक्तित्व विरोधियों के प्रति सम्मान, विचारों में दृढ़ता और व्यवहार में संवेदनशीलता का अद्भुत संगम था।

    उन्होंने कहा कि अटल जी के विचार आज भी देश की युवा पीढ़ी सहित हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनका विराट व्यक्तित्व, राष्ट्रनिष्ठा, लोकतांत्रिक आस्था और सेवा भावना सदैव हमारे मार्गदर्शन का प्रकाशस्तंभ बनी रहेगी।

    श्री काले ने कहा कि अटल जी को सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि हम उनके बताए मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रहित, समाजहित और जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करें तथा अपने आचरण और कर्मों से उनके आदर्शों को आगे बढ़ाएं।

    छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता अटल जी का यह जीवन-सार मेरे जीवन का ध्येय है : अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा में विकास कार्यों को लेकर टाटा स्टील यूआईएसएल और जदयू की संयुक्त टीम का दौरा
    Next Article जेवियर स्कूल, गम्हरिया में क्रिस्टल जुबली समारोह के अवसर पर अंतर-विद्यालय फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित

    Related Posts

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    November 25, 2026

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    November 25, 2026

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    November 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    *सेरेंगदा गोलीकांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    सेंट जेवियर्स स्कूल वार्षिक खेलकूद में लाल दल बना विजेता

    50 वर्षों से बसे 16 गरीब परिवारों को बेदखली नोटिस, भाजपा ने जताई आपत्ति

    गेट से वार्ता की मेज तक पहुंचा संघर्ष, इंडेन प्लांट में कामकाज बहाल

    दो साल बाद भी अधूरा रंकणी मंदिर का सुंदरीकरण, शौचालय तक नहीं बना

    आशियाना मोड़ पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 40 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला में दो हादसे, दो बुजुर्ग गंभीर, जमशेदपुर रेफर

    हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण जारी, बिल्डरों की मनमानी पर जवाबदेही तय हो

    टाटा मोटर्स के सातों गेट जाम करने के बाद बनी सहमति, 77 लाख रुपये और स्थायी नौकरी के समझौते पर धरना समाप्त

    1Win Bangladesh Login: Step‑by‑Step Guide & Methods

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.