कांग्रेस कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों के त्याग को किया नमन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय, कांग्रेस कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष परविंदर सिंह ने ध्वजारोहण किया। उपस्थित कांग्रेसजनों ने वंदे मातरम् एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन कर तिरंगे को सलामी दी और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।
इस अवसर पर परविंदर सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता और भाईचारे के मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अशोक चौधरी ने आजादी के बाद देश की विकास यात्रा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग, विज्ञान और तकनीक सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई प्रगति को रेखांकित किया।
जिला कार्यकारी अध्यक्ष अवधेश सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रसेवा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन संजय सिंह आजाद ने किया।
समारोह में प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार तिवारी, महेंद्र मिश्रा, रियाजुद्दीन खान, रियाजुद्दीन,राजेश चौधरी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

