निर्मल महतो के शहादत दिवस पर मेयर सुधा गुप्ता ने अर्पित की श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। निर्मल महतो के शहादत दिवस के अवसर पर आज पारडीह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मानगो नगर निगम की मेयर श्रीमती सुधा गुप्ता ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और नमन किया।
इस अवसर पर मेयर सुधा गुप्ता ने कहा कि निर्मल महतो जी का संघर्ष, त्याग और बलिदान झारखंड की जनता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपने जीवन में समाज और झारखंड के हितों के लिए संघर्ष किया तथा अपने प्राणों की आहुति दी। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे।
मेयर ने कहा कि निर्मल महतो जी जैसे महान जननायक के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके सपनों के झारखंड और सामाजिक न्याय एवं जनहित की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा, “निर्मल महतो जी के संघर्ष और बलिदान को हम सभी सदैव स्मरण करते रहेंगे। उनके आदर्श हमें जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।”
इस दौरान उपस्थित लोगों ने भी निर्मल महतो जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोमिता चटर्जी, विनोद रवि दास , जी एम रजा, संतोष पोद्दार, प्रदीप शर्मा, ईश्वर सिंह, प्रभाकर साहू, शाहनवाज़ अहमद, अंसार खान, अखिलेश सिंह, नीतीश पोद्दार आदि उपस्थित रहे।

