राज्यपाल ने नशा मुक्ति भारत अभियान रथ को दिखाई हरी झंडी
ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में झारखंड के राज्यपाल ने ‘नशा मुक्ति भारत अभियान’ रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनजागरण अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस दौरान बड़ी संख्या में गणमान्य लोग, संस्था के सदस्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

