राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
शहर के वृद्धाश्रम के समीप एक थार और वैन (छोटा हाथी वाहन) की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में वैन का चालक केबिन में फंस गया।
मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास के बाद उसे बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार थार संख्या डीएल 1 सीएएफ 1650 में डी. तेजस प्रताप, नेहा कुमारी, चालक पल्लव सिंह और 14 माह का शिवम सिंह सवार थे। दुर्घटना में शिवम को हल्की चोट आई। मौके पर मौजूद दो पत्रकारों ने घायल बच्चे को तत्काल अपने वाहन से सदर अस्पताल पहुंचाया। वहीं वैन जेएच 22 जे 0449 के चालक को भी स्थानीय लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों ने सड़क पर बने गड्ढों को हादसे की वजह बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

