Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले: विधायक पूर्णिमा साहू ने सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर कार्रवाई स्थगित करने की मांग की।

    कल्याणनगर-इंद्रानगर विस्थापन मामले में विधायक की पहल

    जमशेदपुर: भुइयांडीह के कल्याणनगर एवं इंद्रानगर में प्रस्तावित अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को लेकर जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों बस्तियों के चार प्रतिनिधि भी उनके साथ मौजूद रहे।

    विधायक ने मुख्यमंत्री से बारिश के मौसम में कार्रवाई स्थगित करने, प्रभावित परिवारों का सर्वे कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से जोड़ने तथा सम्मानजनक पुनर्वास सुनिश्चित होने के बाद ही आगे की कार्रवाई करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने मामले में जिला प्रशासन से विस्तृत प्रतिवेदन मंगाकर आवश्यक स्तर पर विचार करने का आश्वासन दिया।

    वित्त मंत्री से भी मिलीं विधायक

    मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद पूर्णिमा साहू ने वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से भी मिलकर मामले की जानकारी दी। वित्त मंत्री ने भी जिला प्रशासन से चर्चा कर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

    प्रभावित परिवारों की संख्या और कानूनी कदम

    विधायक ने बताया कि इससे पहले वे प्रभावित बस्तीवासियों से मिल चुकी हैं, जिला उपायुक्त राजीव रंजन से कार्रवाई स्थगित रखने का अनुरोध कर चुकी हैं तथा 145 प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मामले में डीसी कोर्ट में अपील दायर की जा चुकी है और जरूरत पड़ने पर झारखंड हाईकोर्ट का भी रुख किया जाएगा।

    पूर्णिमा साहू ने कहा कि कानून का सम्मान करते हुए यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि किसी भी गरीब परिवार के साथ अन्याय न हो और उन्हें सम्मानजनक पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए।

    पुनर्वास
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंजीव कुमार सिंह के चयन पर गंभीर सवाल: पीईएसबी और खान मंत्रालय से जांच व स्पष्टीकरण की मांग
    Next Article जिंदल फ़ाउंडेशन ने ओ.पी. जिंदल की 96वीं जयंती पर रक्तदान शिविर आयोजित किया, 460 यूनिट रक्त जमा

    Related Posts

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    September 20, 2026

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    September 20, 2026

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

    घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी

    जायंट्स वीक के चौथे दिन कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने शोकसभा आयोजित कर श्याम सुंदर प्रसाद सिंह को दी श्रद्धांजलि

    जन सुराज पार्टी ने बिहार में आगामी विधान परिषद के चुनाव के लिए पांच उम्मीदवारों की घोषणा की

    फरार आरोपितों को पकड़ने पहुंची हथौड़ी पुलिस से नोकझोंक, वाहन का शीशा तोड़ा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.