जेएफसी को बंद करने के फैसले पर पुनर्विचार करे टाटा स्टील: दिनेश कुमार
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: भाजपा पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने जमशेदपुर फुटबॉल क्लब (जेएफसी) को बंद करने की खबर पर चिंता जताते हुए टाटा स्टील से फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि जेएफसी केवल एक क्लब नहीं, बल्कि जमशेदपुर की खेल संस्कृति और युवाओं की पहचान का प्रतीक है। यदि क्लब के संचालन में कोई कठिनाई है तो उसका समाधान बातचीत और सकारात्मक पहल से निकाला जाना चाहिए, न कि क्लब को बंद करके।
दिनेश कुमार ने कहा कि जमशेदपुर की पहचान खेल नगरी के रूप में भी रही है। ऐसे में शहर की खेल विरासत और लाखों फुटबॉल प्रेमियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए टाटा स्टील को सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।

