Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarAugust 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला खरसावां:जिले के कपाली ओपी पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे एक कुख्यात अपराधी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के सोनारी थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मलनगर दोमुहानी बिलासबस्ती निवासी गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26 वर्ष) के रूप में हुई है।

    चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिव कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक स्कूटी से पुड़ीसिली स्थित महतो होटल के आसपास हथियार के साथ घूम रहे हैं और किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी कर संदिग्धों की तलाश शुरू की।

    इसी दौरान पुलिस वाहन को देखकर स्कूटी सवार दोनों युवक भागने लगे। पुलिस ने उनका पीछा किया और एक युवक को दबोच लिया, जबकि उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी की तलाशी लेने पर उसकी कमर से एक लोडेड देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
    पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

    एसडीपीओ शिव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में 10 मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब उसके फरार साथी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

    कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, सब इंस्पेक्टर हसनैन अंसारी सहित कपाली ओपी के पुलिस जवान शामिल थे

    कपाली में पुलिस की बड़ी कार्रवाई देसी कट्टा और जिंदा गोली के साथ कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनवयुग दल ने 150 पौधे लगाए
    Next Article पार्षद एकता मंच के द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अपर नगर आयुक्त को एक मांग पत्र सोपा

    Related Posts

    श्रावणी मेला : बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविरों से श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा

    August 1, 2026

    4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा

    August 1, 2026

    गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो निकालेगी 80 किलोमीटर की श्रद्धांजलि रथ यात्रा

    August 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्रावणी मेला : बाबा बासुकीनाथ धाम में स्वास्थ्य शिविरों से श्रद्धालुओं को मिल रही त्वरित चिकित्सा सुविधा

    4 अगस्त से देवघर-बासुकीनाथ हेलीकॉप्टर सेवा शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा

    गुरुजी शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर झामुमो निकालेगी 80 किलोमीटर की श्रद्धांजलि रथ यात्रा

    नि:शुल्क कांवर यात्रा के लिए 1000 श्रद्धालुओं का पंजीयन, 9 अगस्त को सुल्तानगंज होंगे रवाना

    AHRJ के कोल्हान क्षेत्रीय सचिव बने गुलजार सिंह, मानवाधिकार संरक्षण की सौंपी गई जिम्मेदारी

    शहीद उधम सिंह के बलिदान दिवस पर मानव अधिकार सहयोग संघ ने दी श्रद्धांजलि

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल में छात्र कैबिनेट का शपथ ग्रहण, बाल सदन का गठन

    द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वीमेन में प्रोजेक्ट लेखन पर कार्यशाला आयोजित

    पीएम श्री विद्यालय में मोबाइल फोन पर हुई जोरदार बहस, विद्यार्थियों ने रखे पक्ष-विपक्ष के तर्क

    समाहरणालय में 9 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भावभीनी विदाई, जिला प्रशासन ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.