Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना, परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर आज शाम जनांदोलन एकजुटता मंच के बैनर तले जंतर मंतर से शुरू हुए और पूरे देश में फैल रहे छात्र आंदोलन के प्रति नागरिक अभिनन्दन और एकजुटता जाहिर करने के लिए दो घंटे का धरना दिया गया। इस धरने का मकसद नीट और अन्य परीक्षाओं की धांधली के कारण हताशा में अपनी जान देनेवाले तमाम छात्रों और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करना भी था। और आंदोलित छात्रों पर चले और चल रहे दमन के के खिलाफ विरोध प्रकट करना और दमन चला रही सरकारों को चेतावनी देना भी था। उल्लेखनीय है कि जनांदोलन एकजुटता मंच का गठन शहर के अनेकानेक समुदायों और संगठनों के प्रतिनिधियों की खुली और व्यापक उपस्थिति और सहमति से हुआ है।
    धरना का आरंभ शिक्षा व्यवस्था की गड़बड़ियों के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हुआ।
    इस धरना में कुछ विशेष मांगें रखी गयी थीं। वे मुखरता से बार बार उठीं। वे मांगें थीं: आंदोलन के दमन के योजनाकार गृहमंत्री अमित शाह इस्तीफा दें, दमन में सीधे शामिल पुलिसकर्मियों को कड़ी सजा दें, बिना वर्दी और बिना नाम तैनात संदिग्ध या निजी सुरक्षाकर्मियों को चिन्हित कर उन पर आपराधिक मामले दर्ज करें, परीक्षा की गड़बड़ियों के कारण आत्महत्या करनेवाले छात्रों को 1-1 करोड़ का मुआवजा दें, छात्र आंदोलन में शामिल और सहयोग करनेवाले लोगों पर दर्ज सारे मुकदमे बिना शर्त तत्काल खारिज हों और उन पर नये मुकदमे लादना एवं प्रताड़ना बंद हो।
    वक्ताओं ने यह भी कहा कि इस पूरे मामले की सीधी जिम्मेदारी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बनती है। वे अब दुख का दिखावा कर छात्रों और युवाओं के प्रति अपनी भावना प्रकट कर रहे हैं। नरेन्द्र मोदी को अपने मन की बात कहने के बजाय सच्चे मन से माफी मांगनी चाहिए। सच्ची माफी शायद न मांग सकें तो बनावटी ही सही, देश के छात्रों से माफी मांगें

     

    जंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में जमशेदपुर में धरना परीक्षा धांधली और दमन के खिलाफ बुलंद हुई आवाज
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाढ़ प्रभावित लोगों को राहत: असम में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर कर रही काम, 68 मौतें
    Next Article आइसा का आरोप: देशभर में कार्रवाई की जा रही है प्रदर्शनकारी छात्रों पर

    Related Posts

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    September 17, 2026

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    September 17, 2026

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    September 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Aktuelle Angebote und slotexo für ein verbessertes Online-Casino-Erlebnis

    Notable análisis de estrategias y pokerenchile para jugadores avanzados en Chile

    Exclusive access and 7 gold casino login for rewarding opportunities

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार

    जमशेदपुर के श्री कृष्ण सिन्हा संस्थान में धूमधाम से मनाया गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस, मुख्य अतिथि रहे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    चक्रधरपुर में घर में घुसकर युवती की हत्या, धारदार हथियार से वार; युवक हिरासत में

    सुदिव्य कुमार सोनू के द्वादश कार्यक्रम में पहुंचीं कल्पना सोरेन, कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद

    मानगो में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान विवाद, एमजीएम अस्पताल में भी हुआ हंगामा

    प्रतापगढ़ में ट्रेन हादसा: रेलवे ट्रैक पर चर रही 30-35 बकरियां पल भर में रौंदी गईं, परिवार की आजीविका उजड़ गई

    छाताबाद में फिर धंसी जमीन, 55 घरों पर मंडराया खतरा, आधा दर्जन मकान जमींदोज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.