29 जुलाई से देवघर कांवरिया पथ पर लगेगा ओम कांवरिया सेवा संघ का सेवा शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। सावन माह में शिवभक्तों की सेवा के उद्देश्य से ओम कांवरिया सेवा संघ 29 जुलाई से 27 अगस्त तक देवघर कांवरिया पथ के सुइयां पहाड़ स्थित घुटिया में एक माह का सेवा शिविर लगाएगा। बिरसानगर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में संस्था के प्रमुख पप्पू सिंह ने बताया कि संघ लगातार 16 वर्षों से शिवभक्तों की सेवा करता आ रहा है। शिविर में भोजन, नाश्ता, स्नान, शौचालय, रात्रि विश्राम, गर्म पानी, मोबाइल चार्जिंग और मशीनों से फुट, हेड व बॉडी मसाज जैसी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिविर का उद्घाटन 29 जुलाई की शाम पूजा-अर्चना के साथ होगा। इस दौरान 32 स्वयंसेवकों की टीम जमशेदपुर से रवाना होगी, जबकि अन्य शहरों से भी स्वयंसेवक सेवा कार्य में शामिल होंगे।

