Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय वीडियो संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    विकास विरोधी नीतियों के खिलाफ धरना, 38 योजनाओं, भ्रष्टाचार और कार्यशैली पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर। जनता दल (यू) की ओर से आयोजित तथा भाजपा, लोजपा और आजसू समर्थित मानगो नगर निगम की कथित विकास विरोधी नीतियों एवं तानाशाही के खिलाफ धरना में जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि मानगो नगर निगम को पांच-छह लोगों की “प्राइवेट लिमिटेड कंपनी” की तरह चलाया जा रहा है।

    सरयू राय ने आरोप लगाया कि नगर निगम के कुछ अधिकारी किसी “खास” व्यक्ति को वर्ष 2029 का चुनाव जिताने की मंशा से काम कर रहे हैं और उनकी कार्यशैली से निगम का माहौल खराब हुआ है। उन्होंने कहा कि 38 योजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद उन्हें शुरू नहीं किया गया, जबकि नगर निगम को इसका कारण सार्वजनिक करना चाहिए।

    उन्होंने रविवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का जिक्र करते हुए सवाल उठाया कि नगर निगम से जुड़े गोपनीय दस्तावेज एक बाहरी व्यक्ति तक कैसे पहुंचे। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और इस पर जवाबदेही तय होनी चाहिए।

    सरयू राय ने नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि योजनाएं पूरी नहीं होतीं, लेकिन पूरा भुगतान लेकर कमीशनखोरी की जाती है। उन्होंने नालों की सफाई का उदाहरण देते हुए कहा कि केवल 10 प्रतिशत सफाई हुई, जबकि भुगतान पूरा कर दिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि असंतुष्ट पार्षद चाहें तो मेयर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर उन्हें पद से हटा सकते हैं, हालांकि उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ ठेकेदार अपनी गलतियां छिपाने के लिए अधिकारियों को पैसे देते हैं, जो भ्रष्टाचार का उदाहरण है।

    भाजपा नेता अभिनव सिंह ने कहा कि मेयर को समझना चाहिए कि उनके अपने पार्षद भी उनसे खुश नहीं हैं। यदि काम नहीं हो रहा है तो उन्हें पद छोड़ देना चाहिए। आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि मेयर के चुने जाने के बाद से विकास कार्य ठप हो गए हैं और विधायक निधि की योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। पूर्व मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह ने आरोप लगाया कि मेयर मानगो की समस्याओं और गलियों से अनजान हैं तथा टैंकर सेवा बंद कर जनता को परेशान किया गया।

    धरना को रवींद्र सिंह सिसौदिया, पवन सिंह, अमृता मिश्रा, उषा यादव, शिरीन अख्तर, ममता सिंह, आफताब अहमद सिद्दिकी, सतीश सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, लालू गौड़, प्रवीण सिंह, अजय कुमार और विकास साहनी ने भी संबोधित किया।

    धरना में आशुतोष राय, मुकुल मिश्रा, अशोक चौहान, विजय सिंह, ठाकुरजी, संजीव सिंह, आकाश शाह, उमाशंकर सिंह, अंजली सिंह, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राजेश सिंह, दीपक, अनंत पांडेय, जीतेंद्र साव, मंजू सिंह, मुन्ना सिंह, राकेश लोधी, लक्ष्मी सरकार, अमरेंद्र पासवान, संजीव मुखर्जी, सत्येंद्र जी, केके महतो, निसार अहमद, किरण सिंह, संजय सिंह, अशोक कुमार, दीपू उर्फ उपेंद्र सिंह, सतीश सिंह, जीतू सिंह परमार, राजू प्रजापति, तारक मुखर्जी, मनोज सिंह, बबुआ सिंह, शेषनाथ पाठक, हेमंत पाठक, सोनू सिंह, करण सिंह, राजेश पांडेय, जीतेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट
    Next Article विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    Related Posts

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    July 27, 2026

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    July 27, 2026

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गायत्री परिवार के युवाओं ने 251 पौधे लगाए

    29 जुलाई से एक महीने का सेवा शिविर लगाएगा ओम कावंरिया सेवा संघ-पप्पू सिंह

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.