Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot

    रामजीवनपुर में सड़क निर्माण पर बवाल, किसानों ने सिंचाई नाला बचाने की उठाई मांग

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    सरायकेला गम्हरिया प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत रामजीवनपुर गांव के ग्रामीणों ने सोमवार को प्रखंड कार्यालय पहुंचकर निर्माणाधीन सड़क का विरोध जताया. ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को मांगपत्र सौंपते हुए सड़क निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने और मामले की जांच कराने की मांग की. ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ प्रभावशाली लोगों के दबाव में वर्षों पुराने सिंचाई नाले को बंद कर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है. उनका कहना है कि इसी नाले के पानी से गांव के किसानों के खेतों की सिंचाई होती रही है. यदि नाला बंद कर दिया गया तो खेती-किसानी पर गंभीर असर पड़ेगा और किसानों के सामने सिंचाई का संकट खड़ा हो जाएगा. ग्रामीणों ने बताया कि यह नाला उनके पूर्वजों के समय से सिंचाई का प्रमुख साधन रहा है. ऐसे में सड़क निर्माण के कारण नाले का अस्तित्व समाप्त होना पूरे गांव के किसानों के हितों के खिलाफ है. उन्होंने प्रशासन से मांग की कि सड़क निर्माण के दौरान सिंचाई व्यवस्था प्रभावित नहीं होने दी जाए. ग्रामीणों के आंदोलन को स्थानीय मुखिया का भी समर्थन मिला. उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की अनदेखी कर कोई भी विकास कार्य नहीं होना चाहिए और प्रशासन को दोनों पक्षों की बात सुनकर उचित समाधान निकालना चाहिए. बताया गया कि इससे पहले गांव के कुछ लोग सड़क निर्माण की मांग को लेकर भी प्रदर्शन कर चुके हैं. ऐसे में अब सड़क निर्माण और सिंचाई व्यवस्था को लेकर गांव में दो पक्ष बन गए हैं. प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर सभी पक्षों के हितों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लेने की मांग की जा रही है.
    L

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजंतर-मंतर छात्र आंदोलन के समर्थन में भाकपा ने राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Next Article गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    Related Posts

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    July 27, 2026

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    July 27, 2026

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    July 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंबुलेंस नहीं पहुंची, खाट पर मरीज को अस्पताल ले गए ग्रामीण; अधिकारियों को भी दुर्गम रास्ते ने दिखाई हकीकत

    यूसीआईएल विस्थापितों की समस्याओं पर डीसी से मिले विधायक, लंबित रोजगार मामलों के समाधान की मांग

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी में झारखंड की उपलब्धियों की गूंज, राजस्थान महोत्सव-2026 को मिली राष्ट्रीय सराहना

    जमशेदपुर में 33 किलो गांजा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 16.5 लाख रुपये की खेप बरामद

    विधायक संजीव सरदार ने किया साइकिल वितरण का शुभारंभ

    मानगो नगर निगम को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बना दिया गया है : सरयू राय

    रामगढ़ सदर अस्पताल रामगढ़ में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम, नवजात बच्चियों की माताओं को सम्मानित कर वितरित की गई किट

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मौत से पहले VIDEO में पत्नी समेत चार लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

    पाकुड़ राज्य स्तरीय फुटबॉल में पाकुड़ का जलवा, जिंदातो की टीम ने जीता कांस्य पदक

    गाय माता को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए पांच लाख हस्ताक्षर के साथ उपायुक्त को ज्ञापन सौपा गया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.