Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    News DeskBy News DeskJuly 26, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पार्षद को 2 प्रतिशत, मैडम को अलग से कमीशन चाहिए

    युवक ने सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट, भुगतान न होने पर दी आत्मदाह की धमकी ,सरयू राय ने नगर विकास मंत्री से कार्रवाई करने का आग्रह किया

    मेयर सुधा गुप्ता के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने बयान जारी करते हुए आरोपों पर पलटवार किया हैं उन्होंने प्रेस बयान में कहा है कि चोर की दाढ़ी में तिनका, जब खुद भ्रष्टाचार का आरोप का जाँच हो रहा तो कैसे संवेदक आरोप लगा सकता हैं?

     

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि मानगो नगर निगम में ठेकेदारों के भुगतान में कमीशनखोरी का धंधा चल रहा है। मेयर और उनके चहेते वार्ड पार्षद नज़दीकी रिश्तेदारों को भी नही छोड़ रहे हैं तो दूसरों की क्या बिसात। यह योजना भी नगर निदान चुनाव के पहले क्रियान्वित हुई है। भुगतान में इन्हें कमीशन चाहिए। उन्होंने नगर विकास मंत्री से कारवाई करने की अपील की है।

     

    श्री राय ने बताया कि कन्हाई कुमार सिंह नामक एक सज्जन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाली है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि वह किसी नेता या जनप्रतिनिधि के बारे में कुछ बोलेंगे लेकिन आज जब बात उनके ऊपर आ गई तो उन्हें बेहद खराब लगा।

     

     

    **********************
    *आरोप पर जवाब*

    मेयर सुधा गुप्ता के प्रेस सलाहकार संजय ठाकुर ने बयान जारी करते हुए आरोपों पर पलटवार किया हैं उन्होंने प्रेस बयान में कहा है कि

    चोर की दाढ़ी में तिनका, जब खुद भ्रष्टाचार का आरोप का जाँच हो रहा तो कैसे संवेदक आरोप लगा सकता हैं?

    जिस संवेदक ने मेयर सुधा गुप्ता पर झूठा आरोप लगाया हैं उसका कार्य फरवरी माह में हो चूका हैं, मेयर सुधा गुप्ता ने मार्च माह में पदभार संभाला, तकनीकी रूप से पिछले 31 मार्च 2026 तक संवेदक का बिल भुगतान हो जाना चाहिए जो नियम कहता हैं, उस समय “मैनेजर” कृष्णा कुमार ने किन कारणों से बिल रोका ये जाँच का बिषय हैं।

    आज AI फोटो जनरेट कर झूठा और भ्रामक प्रचार कर मेयर सुधा गुप्ता को डराया नहीं जा सकता, ना हम डरेंगे, ना हम झुकेंगे, नगर निगम के पिछले 2 साल में हुए सभी भ्रष्टाचार का मामला उजागर होगा।

    यदि संवेदक ने झूठ और गलत बयान के लिए माफी नहीं माँगा तो मानहानि का मुकदमा दायर किया जायेगा।

    सबसे बड़ा सवाल हैं कि यदि किसी ने उनसे कमीशन माँगा हैं तो क्या इसकी लिखित शिकायत की गई हैं मेयर को? अपर नगर आयुक्त को या फिर उपायुक्त को?

    ********************
    पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि लाल रंग के घेरे में जो नौजवान दिख रहा है, वह उनका अपना भांजा है। वह पार्षद है। उन्हें उनके वार्ड में एक नाली का काम मिला था। उस काम को जेई के कहे अनुसार उन्होंने फरवरी में ही पूरा कर दिया था। आज तक उन्हें उसका भुगतान नहीं हुआ। क्यों नहीं हुआ, इसका कोई जवाब नहीं है।
    पोस्ट में कन्हाई कुमार सिंह ने लिखा है कि उनका बिल बन चुका है। उस पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के भी हस्ताक्षर हो गए हैं। क्वालिटी पेपर भी लग चुका है, ऑडिट भी हो गया है, लेकिन इसके बावजूद बिल का भुगतान नहीं मिला। पार्षद साहब को 2 प्रतिशत चाहिए और मेयर मैडम को अलग से चाहिए। उन्होंने लिखाः मैं हाथ जोड़कर आप दोनों से निवेदन करता हूं कि एक बार मेरे घर आइए और मेरे घर के हालात देख लीजिए। उसके बाद बोलिएगा। मैं सभी को कमीशन दूंगा। अगर मुझे जल्द से जल्द भुगतान नहीं मिला तो मैं आत्मदाह करूंगा, वह भी निगम के सामने। इसके लिए पार्षद और मेयर मैडम जिम्मेदार होंगे।

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने
    Next Article बिहार में आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    Related Posts

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    September 15, 2026

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    September 15, 2026

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    September 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रांसपोर्ट नगर में 17 सितंबर से विश्वकर्मा पूजा, 19 को शहनाज अख्तर का भक्ति कार्यक्रम

    जमशेदपुर की कानून व्यवस्था और सड़क हादसों पर कल्कि सेना ने जताई चिंता

    XLRI के दीक्षांत समारोह में 129 विद्यार्थियों को मिली उपाधि

    “खनिज हमारा, अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा”, केंद्र की नीतियों के खिलाफ 19 सितंबर को पोटका विधानसभा की एक एक जनता करेगी प्रदर्शन : संजीव सरदार

    भोलानाथ चौधरी की पुण्यतिथि पर झामुमो नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

    बरियारपुर पूर्वी में विशेष सहयोग शिविर, तीन शिकायतों का त्वरित निष्पादन

    ‘अबुआ मित्र’ व्हाट्सएप चैटबॉट शुरू, घर बैठे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

    शिवम एन्क्लेव में 17 सितंबर को धूमधाम से होगी विश्वकर्मा पूजा, भोजपुरी स्टार अंकुश राजा बिखेरेंगे सुरों का जादू

    सीतारामडेरा में अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से परेशानी, कार्रवाई की मांग

    काशीडीह हाई स्कूल में प्रतिभा सम्मान समारोह, मेधावी छात्रों और खिलाड़ियों का सम्मान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.