Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से झारखंड

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बोकारो जिला के बेरमो के चार नंबर क्षेत्र में कोयला चोरी रोकने के लिए चलाए गए अभियान के बाद विवाद गहरा गया है। कार्रवाई के दौरान टिंकू साव नामक युवक के घायल होने से मामला तूल पकड़ गया। परिजनों ने CISF जवानों पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है, जबकि CISF ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा है कि कार्रवाई के दौरान असामाजिक तत्वों ने सरकारी वाहन पर हमला किया था। फिलहाल पूरे मामले की जांच बेरमो पुलिस कर रही है।

    जानकारी के अनुसार, कोयला चोरी रोकने के लिए CISF ने चार नंबर क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया। इसी दौरान एक युवक भागने के दौरान घायल हो गया। परिजनों का आरोप है कि CISF जवानों ने युवक की पिटाई की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए CCL ढोरी केंद्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में परिजनों और स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।

    वहीं, CISF ने मारपीट के आरोपों को सिरे से नकार दिया है। CISF कमांडेंट आशुतोष चौधरी के अनुसार, कोयला चोरी रोकने की कार्रवाई के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने जवानों का विरोध किया और CISF की सरकारी गाड़ी पर हमला कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। उनका कहना है कि बल ने पूरी कार्रवाई नियमानुसार की है और मारपीट के आरोप निराधार हैं।

    पुलिस का कहना है कि सभी पक्षों के बयान और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पीड़ित और परिजनों का कहना है कि घर के जलावन के लिए कोयला चुनने गया था ,इस दौरान पिटाई की गई है और पैसे की भी मांग की गई थी नहीं देने पर यह कार्रवाई हुई है।

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला। सीआईएसएफ पर आरोपी
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में उमड़ेगा जनसैलाब
    Next Article बिहार बंद के बाद सियासी संग्राम: सड़क की हिंसा से सत्ता-विपक्ष आमने-सामने

    Related Posts

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    September 16, 2026

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    September 16, 2026

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    September 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    परसुडीह में राशन दुकानदार पर कुल्हाड़ी से हमला, चोरी के आरोपी पर वारदात का आरोप

    पंचायत समिति की बैठक स्थगित: अधिकारियों की अनुपस्थिति पर विधायक सुरेंद्र मेहता ने मांगा स्पष्टीकरण

    बखरी के गरीबनाथ मंदिर परिसर में गणेश मेले का उद्घाटन, गन्ना मंत्री ने किया शुभारंभ

    बखरी में चला सघन वाहन जांच अभियान, 14 हजार का काटा गया चालान

    स्वामी चिदात्मन जी ने ऋषि पंचमी पर कहा: भारत ऋषि भूमि व महात्माओं का देश है

    पोटका में अवैध बालू परिवहन का खुलासा, 500 सीएफटी बालू लदा हाइवा जब्त

    गुरुद्वारा परिसर के नए शेड में लगाए जाएंगे छह सीलिंग पंखे

    जमशेदपुर में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को लेकर समीक्षा बैठक, जाम वाले क्षेत्रों पर विशेष फोकस

    राजधानी रांची में अतिक्रमण हटाने के दौरान “लाठीचार्ज”

    सड़क हादसे में युवक की मौत पर चंपई सोरेन ने उठाई आवाज, टाटा कंपनी से 1 करोड़ मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.