Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दुमका जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की
    जामताड़ा झारखंड

    खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दुमका जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की

    Nizam KhanBy Nizam KhanJuly 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    खाद्य आपूर्ति विभाग के सचिव ने दुमका जिले में संचालित योजनाओं की समीक्षा की।

    अपात्र लाभुकों के राशन कार्ड रद्द करने का दिया निर्देश।

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    संतोष सिन्हा

    दुमका/खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव श्री राजेश कुमार शर्मा ने जरमुंडी प्रखंड सभागार में दुमका जिले में विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की।

    समीक्षा के दौरान सचिव ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम एवं राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के तहत माह जुलाई में खाद्यान्न वितरण की स्थिति की जानकारी ली। इसके अलावा धोती-साड़ी योजना, मुख्यमंत्री चना दाल योजना सहित विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गयी।

    सचिव ने भारत सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों एवं डाटा के आधार पर राशन कार्डधारियों का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सत्यापन के दौरान अपात्र पाए जाने वाले लाभुकों के राशन कार्ड को नियमानुसार रद्द किया जाए, ताकि पात्र एवं जरूरतमंद नागरिकों को राशन कार्ड का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।

    उन्होंने विशेष रूप से वैसे लाभुकों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड रद्द करने का निर्देश दिया, जो आयकर का भुगतान करते हैं अथवा जीएसटी के तहत पंजीकृत व्यापारी हैं और खाद्य सुरक्षा योजना के लिए निर्धारित पात्रता मानदंड को पूरा नहीं करते हैं।

    बैठक में उपायुक्त श्री अभिजीत सिन्हा ने दुमका जिले के विभिन्न प्रखंडों में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं अब तक किए गए कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी सचिव को दी। सचिव ने विभागीय निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करते हुए सभी पात्र लाभुकों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में उपायुक्त, दुमका श्री अभिजीत सिन्हा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री रवि शंकर सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल सम्मेलन
    Next Article धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस ने बांटी मिठाई, इसे छात्रों-युवाओं के आंदोलन की जीत बताया

    Related Posts

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    July 26, 2026

    कमीशन के आरोपों पर घमासान: सरयू राय ने मांगी कार्रवाई, मेयर पक्ष का पलटवार

    July 26, 2026

    कोयला छापेमारी के बाद बवाल, युवक की पिटाई के आरोप से हंगामा, सीआईएसएफ पर आरोपी, सीआईएसएफ की गाड़ियों पर किया गया हमला।

    July 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने जमशेदपुर में सुना प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ का 136वां संस्करण, सांसद विद्युत वरण महतो व विधायक पूर्णिमा साहू रहीं शामिल

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका-दीदियों-के-चुनावी-इस्तेमाल पर 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के सामने धरना

    मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    ड्रग्स तस्कर उस्मान शेख पर PIT-NDPS के तहत बड़ी कार्रवाई, एक वर्ष की निवारक नजरबंदी

    प्रशांत किशोर का बड़ा आरोप: जीविका दीदियों का राजनीतिक इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो चुनाव आयोग के बाहर धरना

    प्रशांत किशोर का आरोप: जीविका दीदियों का चुनावी इस्तेमाल, 24 घंटे में कार्रवाई नहीं तो धरना

    बिहार में छात्र आंदोलन: सिवान से पटना तक उबलता असंतोष, संवाद की जरूरत

    स्व-देखभाल: स्वस्थ व्यक्ति से विश्वकल्याण की भारतीय दृष्टि

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    कॉकरोच जनता पार्टी आंदोलन: तथ्य, दुष्प्रचार और भारतीय राजनीति का बदलता स्वरूप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.