प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन।
राष्ट्र संवाद संवाददाता
संतोष सिन्हा।
दुमका/ जिले के शिकारीपाड़ा विधानसभा के बूथ संख्या 128 में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम को जनजाति समाज के माता बहनों एवं किसानों तथा भाजपा कार्यकर्ताओं सामूहिक रूप से ने सुना।
उक्त मन की बात कार्यक्रम का टेलीविजन प्रसारण भी हुआ. इस कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रभारी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री परितोष सोरेन जी के नेतृत्व मे क्षेत्र के हजारों की संख्या में लोग एकत्रित होकर दो बड़े हॉल मे मोदी जी की मन की बात को सुना गया.कार्यक्रम के पश्चात मोदी जी की जन कल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई.मन की बात सुनकर हजारों की संख्या में जुटे लोगो खूब झूमे नाचे.
वही परितोष सोरेन ने कहा कि पीएम ने आत्मनिर्भर भारत, पर्यावरण संरक्षण, जनभागीदारी, स्वच्छता, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान और विकसित भारत के संकल्प जैसे मुद्दों पर बात की।
जिलाध्यक्ष रूपेश मण्डल ने कहा कि पीएम ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव पर सतर्क रहने और पशु-पक्षियों के लिए पानी रखने की अपील की।
इस दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल, जिला संगठन प्रभारी श्री अशोक उपाध्याय, रामनरायण भगत, शुभाशीष चटर्जी, निताय भंडारी, रूद्र गोराई, हेमंत साह, बिद्युत बरन मण्डल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

