26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल की दूसरी मंजिल पर स्थापित डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर के 20 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन 26 जुलाई को होगा। इसकी जानकारी वरिष्ठ यूरोलॉजिस्ट डॉ. डी.के. मिश्रा ने पत्रकार सम्मेलन में दी।
उन्होंने बताया कि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, इंडोर-ओपीडी, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर सहित यूरोलॉजी और जनरल सर्जरी की सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पथरी, एंडो-यूरोलॉजिकल एवं लेजर सर्जरी के साथ यूरोलॉजी से संबंधित कैंसर का भी आधुनिक उपचार किया जाएगा।
डॉ. मिश्रा ने बताया कि वर्ष 1995 से यूरोलॉजी विशेषज्ञ के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और अब नए अस्पताल के माध्यम से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि साकची स्थित उनकी ओपीडी पूर्व की तरह संचालित होती रहेगी।

