कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: झारखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला 15 सूत्री कार्यान्वयन समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान ने मुख्य चुनाव अधिकारी से विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के तहत फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 से बढ़ाकर 15 अगस्त 2026 करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कई मतदाता घर से बाहर हैं, कई परिवारों का स्थानांतरण हो चुका है, जबकि किसानों के धान रोपनी के कार्य और आवश्यक दस्तावेज जुटाने में लग रहे समय के कारण बड़ी संख्या में SIR प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है। इसके अलावा, अन्य राज्यों की पुरानी मतदाता सूची और विदेशों में रोजगार के लिए गए मतदाताओं के कारण भी देरी हो रही है। उन्होंने कहा कि समय सीमा बढ़ाने से अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी और लोकतंत्र को मजबूती मिलेगी।

