Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 24, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    आठवीं कक्षा के छात्र प्रवीण साहू पर गांव के ही युवक सुमित उरांव उर्फ डांस ने ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया. हमले में छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जहां चिकित्सकों ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर उसके शरीर में धंसे चाकू को निकाला और उसकी जान बचाई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी स्कूल की छुट्टी से पहले ही गेट के बाहर घात लगाकर बैठा था.

    जैसे ही प्रवीण स्कूल से बाहर निकला. उसने सब्जी काटने वाले चाकू से लगातार हमला शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से छात्र संभल नहीं सका और लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा. घटना के बाद मिशन चौक और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. डॉक्टरों के अनुसार छात्र के सीने. गर्दन. पीठ और दोनों हाथों पर कई गंभीर जख्म मिले हैं. सीने के दाहिने हिस्से में चार. बाएं हिस्से में तीन. एक हाथ पर चार और दूसरे हाथ पर तीन वार किए गए. इसके अलावा गर्दन. पीठ और छाती पर भी चाकू घोंपा गया. हमले में दोनों फेफड़ों को गंभीर क्षति पहुंची थी. जिससे उसकी स्थिति बेहद नाजुक हो गई थी. घायल छात्र को मांडर स्थित कॉन्स्टेंट लीवेंस अस्पताल ले जाया गया. जहां डॉक्टरों ने करीब डेढ़ घंटे तक ऑपरेशन कर शरीर में धंसे चाकू को बाहर निकाला. चिकित्सकों ने बताया कि समय पर इलाज मिलने से छात्र की जान बचाई जा सकी. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी सुमित उरांव उर्फ डांस घटनास्थल से करीब आधा किलोमीटर पैदल चलकर सीधे मांडर थाना पहुंचा और पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया.

    पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि घायल छात्र उसकी लिव-इन पार्टनर को परेशान करता था. इसी कारण वह घर से चाकू लेकर स्कूल के बाहर पहुंचा और छुट्टी होने का इंतजार करता रहा. वहीं घायल छात्र के परिजनों का कहना है कि आरोपी पहले भी प्रवीण के साथ मारपीट कर चुका है. दोनों मलती गांव के रहने वाले हैं और उनके घर आसपास ही हैं. आरोपी पहले उसी स्कूल का छात्र रह चुका है. घटना की सूचना मिलते ही खेलारी डीएसपी आर.एन. चौधरी. इंस्पेक्टर जय प्रकाश राणा और मांडर थाना प्रभारी मनोज करमाली मौके पर पहुंचे. पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच पुराने विवाद समेत सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित
    Next Article हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.