Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबा बैद्यनाथ की कृपा समस्त विश्व पर बनी रहे : अमरप्रीत सिंह काले

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर/देवघर : हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक एवं समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले ने विश्व प्रसिद्ध श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर, देवघर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से दर्शन एवं पूजन कर समस्त विश्व के सुख, शांति, समृद्धि एवं मानव कल्याण की मंगलकामना की।

    दर्शन-पूजन के उपरांत अमरप्रीत सिंह काले ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ धाम करोड़ों श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और विश्वास का केंद्र है। बाबा भोलेनाथ की कृपा समस्त विश्व पर सदैव बनी रहे तथा प्रत्येक व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य, सद्बुद्धि, धैर्य, संयम और सेवा का भाव प्राप्त हो।

    उन्होंने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के श्रीचरणों में माथा टेककर उन्हें अद्भुत आध्यात्मिक ऊर्जा और आत्मिक शांति का अनुभव हुआ। भगवान शिव की असीम कृपा से समाज में सेवा, सद्भाव, भाईचारा और मानव कल्याण के कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

    उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि धार्मिक आस्था के साथ-साथ समाज के जरूरतमंद, वंचित एवं असहाय लोगों की सेवा को भी अपने जीवन का संकल्प बनाएं। उन्होंने कहा कि हर हर महादेव सेवा संघ पिछले कई वर्षों से निःस्वार्थ भाव से धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर सक्रिय है और भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करता रहेगा।

    इस अवसर पर संघ के चेयरमैन बृजभूषण सिंह, जयप्रकाश राय, प्रसाद प्रभारी जितेंद्र चावला, महासचिव अखिलेश पांडे, राघवेंद्र शर्मा, सुरक्षा प्रभारी राजू सिंह, गुलाब सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी बाबा बैद्यनाथ के श्रीचरणों में प्रदेश, देश एवं समस्त मानवता की खुशहाली, समृद्धि और कल्याण के लिए प्रार्थना की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यसमिति का महाकुंभ 25 -26 जुलाई को जमशेदपुर में
    Next Article संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    Related Posts

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    July 23, 2026

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.