Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की गई।
    जिला अध्यक्ष परविंदर सिंहने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। छात्रों ने वर्षों की मेहनत से परीक्षा की तैयारी की, लेकिन लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी का कहना है कि इन घटनाओं से छात्रों में निराशा का माहौल बना है।
    यह भी आरोप लगाया गया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग, लाठीचार्ज और अन्य कठोर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई से।

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्थायी व्यवस्था लागू की जाए। ज्ञापन में छात्रों पर हुई कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई।

    इसके अलावा कांग्रेस ने परीक्षा प्रबंधन में कथित चूक की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने तथा छात्रों पर हुई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा लेने की भी मांग राष्ट्रपति से की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में मालवाहक 18 चका टेलर पलटा, बड़ा हादसा टला
    Next Article साकची के बाराद्वारी में बंद क्वार्टर बना चोरों का निशाना, 5.5 लाख की चोरी

    Related Posts

    शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    September 11, 2026

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    September 11, 2026

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

    बखरी में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला: मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन

    लोजपा (रामविलास) ने अनिल वर्मा को बनाया बखरी विधानसभा प्रभारी, कुशवाहा समाज ने किया स्वागत

    पेपर लीक का खेल: संजीव मुखिया की गिरफ्तारी के बाद भी पूरा तंत्र कब पकड़ेगा?

    आचार्य विनोबा भावे जयंती: भूदान एवं सर्वोदय में सबका विकास संभव

    योगी-अखिलेश की सियासत में जमीन से सोशल मीडिया तक संग्राम

    खबर छापना अपराध नहीं, पत्रकार की कलम पर नहीं लगेगी रोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.