जमशेदपुर में युवा कांग्रेस आयोजित हुआ छात्रों की गूंज’ छात्र संवाद कार्यक्रम इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर थे
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के द्वारा देशभर में एक साथ आयोजित किए जा रहे “छात्रों की गूंज” अभियान के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा जमशेदपुर में छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के छात्र-छात्राओं की समस्याओं को सुनना, उनके साथ सीधा संवाद स्थापित करना और शिक्षा, रोजगार, परीक्षा व्यवस्था, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न मुद्दों पर उनके सुझाव प्राप्त करना था कार्यक्रम के दौरान छात्र खुलकर अपनी बात रख और अपने अनुभव व समस्याएं साझा किया
छात्रों से प्राप्त सुझावों और मांगों को संकलित कर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया जाएगा, ताकि छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया जा सके। संगठन का मानना है कि छात्रों की भागीदारी से शिक्षा व्यवस्था और युवाओं से संबंधित नीतियों को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी ने जिले के अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं से इस संवाद कार्यक्रम में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की अभियान युवाओं और छात्रों की समस्याओं को सरकार और संबंधित मंचों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

