Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से होगी पूछताछ

    राष्ट्र संवाद संवादाता

    अयोध्या, 18 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जांच के तहच अब मंदिर के दैनिक कामकाज में शामिल सभी लोगों से पूछताछ की जाएगी। उच्च पदस्थ सूत्रों ने यह जानकारी दी।

    सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच केवल दान के गबन तक सीमित नहीं होगी बल्कि ट्रस्ट द्वारा निर्माण और जमीन की खरीद में किए गए अन्य लेनदेन की भी जांच की जाएगी।

    सूत्रों के मुताबिक, लगभग 50 लोग मंदिर में भक्तों द्वारा दान किए गए नोटों की गिनती में लगे हुए थे और इनकी भर्ती ट्रस्ट के पदाधिकारियों या उनके साथ जुड़े अन्य लोगों द्वारा की गई सिफारिशों पर की गई थी।

    सूत्रों ने बताया कि जांचकर्ता अब इन कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या किसी ने नकदी गिनती ड्यूटी में शामिल होने के बाद अपनी आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित की है। सूत्रों ने प्रबंधन से जुड़े कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों और कुछ सरकारी पदाधिकारियों को भी जांच के दायरे में लाने की पुष्टि की।

    जांचकर्ताओं के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आठ आरोपियों में से छह के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज से प्रत्यक्ष सबूत मिले हैं।

    उन्होंने बताया कि वीडियो में आरोपियों को दान की गिनती करते समय नकदी को अपने कपड़ों, जेबों और जूतों के अंदर छिपाते हुए देखा जा सकता है।

    पुलिस ने 25 जून को ट्रस्ट की शिकायत पर मामले में प्राथमिकी दर्ज की और अविनाश शुक्ला, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, मनीष कुमार यादव, करुणेश पांडे, रमाशंकर मिश्रा, राम शंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव और सुभाष श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।

    मनीष यादव चंपत राय के पूर्व चालक टिन्नू यादव का भतीजा है।

    टिन्नू यादव मंदिर के दान बक्सों की कथित तौर पर निगरानी करता था जबकि मनीष प्रसाद की गिनती में शामिल था। पुलिस ने पहले टिन्नू यादव के घर से एक लाख रुपये और मनीष के घर से दो लाख रुपये बरामद किये थे।

    राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी जून के पहले सप्ताह में सामने आई और अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

    विपक्षी दलों ने कहा कि वे 20 जुलाई से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी का मुद्दा उठाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसोनम वांगचुक ठीक हैं, लेकिन अस्पताल रिपोर्ट साझा नहीं कर रहा : पत्नी गीतांजलि आंग्मो
    Next Article रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    Related Posts

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    July 18, 2026

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    July 18, 2026

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    July 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अधिवक्ताओं के कल्याण और युवा वकीलों को प्रोत्साहन हमारी प्राथमिकता : राजेश शुक्ल

    देवघर कार्यसमिति बैठक में शामिल होने पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का 49 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल रवाना

    गिरिडीह जमुआ से इलाज कर लौट रहे दंपति की बाइक दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत, पत्नी गंभीर,डॉक्टर नेहा कुमारी की तत्परता से मिली समय पर चिकित्सा

    चाईबासा: महिला से बैग छिनतई मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

    25 लाख के इनामी शीर्ष नक्सली अजय महतो उर्फ टाइगर गिरफ्तार, 240 से अधिक मामलों में था वांछित

    प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पूर्वी सिंहभूम भाजपा संगठन की समीक्षा की, बूथ सशक्तीकरण पर दिया जोर

    जमशेदपुर कोर्ट के पास युवक के अपहरण मामले का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त थार जब्त

    वेतन नहीं, तो व्यवस्था भी नहीं एमजीएम के होमगार्डों की चीख सुनिए सरकार

    डिज़ाइन और डेवलप: वेबसाइट चैलेंज।

    रात के अंधेरे में चेकपोस्ट पर मचा बवाल, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.