पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस पर बधाइयों का तांता, आवास पर दिनभर रहा उत्सव का माहौल
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को उनके आवास पर शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
सुबह से ही उनके आवास पर उत्सव जैसा माहौल रहा। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता फूलों के गुलदस्ते, मिठाइयां और केक लेकर पहुंचे तथा उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं सफल जीवन की कामना की। इस दौरान समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया और पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता के नेतृत्व एवं जनसेवा की सराहना की।

