Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलीडीह में युवक पर जानलेवा हमला, पत्थर से सिर फोड़ किया घायल; चापड़ से हमला करने का भी आरोप

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान अमन सिंह के रूप में हुई है। घायल ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले पत्थर से उसके सिर पर वार किया, जिससे उसका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा।

    अमन सिंह का कहना है कि हमलावर अपने साथ चापड़ (धारदार हथियार) भी लेकर आए थे और उस पर जान से मारने की नीयत से हमला किया। उसने बताया कि उसकी किसी से कोई पुरानी दुश्मनी या विवाद नहीं था, फिर भी उसे निशाना बनाया गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। घायल के बयान के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच के बाद ही हमले के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह 25 लाख का इनामी नक्सली टाइगर गिरफ्तार, गिरिडीह पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो अन्य माओवादी भी दबोचे गए
    Next Article मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना

    Related Posts

    EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर: पंचायत चुनाव 2026 में हर पंचायत में होगा सर्वे

    September 19, 2026

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    September 19, 2026

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    EBC आरक्षण पर बदलेगा रोस्टर: पंचायत चुनाव 2026 में हर पंचायत में होगा सर्वे

    सलौना को मिली अयोध्या से जुड़ी पहली फेस्टिवल एक्सप्रेस ट्रेन: 4 अक्टूबर से होगा परिचालन शुरू, स्थायी करने की मांग तेज

    जमशेदपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 इंस्पेक्टर और 14 सब इंस्पेक्टर समेत 26 अधिकारियों का तबादला

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    UCIL की बदहाली: 100 गीगावाट परमाणु सपने और जादूगोड़ा की हकीकत

    भारतेंदु साहित्य उत्सव में गूंजा हिंदी, संस्कृति और राष्ट्रीय चेतना का स्वर

    सरायकेला के संजय डालमिया के घर ईडी की इंट्री

    टाटा संस में सत्ता-संतुलन पर बड़ा सवाल

    अमरप्रीत सिंह काले के अग्रज त्रिलोचन सिंह के अंतिम अरदास में उमड़ा जनसैलाब

    तुरामडीह माइंस में ठेका कार्यों पर सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.