Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: मानगो और ओलीडीह क्षेत्र में एक ही रात 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार और चोरी का सामान भी बरामद किया है। पूछताछ में आरोपियों ने 12 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।

    जानकारी के अनुसार, 11 और 12 जुलाई की मध्यरात्रि चोरों ने मानगो और ओलीडीह क्षेत्र की 12 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी की थी। बदमाशों ने जगदंबा होटल के समीप स्थित गुप्ता इलेक्ट्रिक, आटा चक्की, फल दुकान, सुमन स्टोर के अलावा मानगो थाना क्षेत्र के वैभव लक्ष्मी मेडिकल, शिव स्टोर और गीतांजली स्टोर समेत कई दुकानों को निशाना बनाया था।

    दुकानदारों की शिकायत पर ओलीडीह ओपी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) के नेतृत्व तथा डीएसपी पटमदा दयानंद कुमार की निगरानी में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया।

    लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने चार आरोपियों—शंकर हेम्ब्रम, मुकदर सामद, गौतम हेम्ब्रम उर्फ डाडू और विक्की मुखी—को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपी ओलीडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

    पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में मानगो और ओलीडीह की 12 दुकानों में चोरी करने की बात स्वीकार की है। उनके कब्जे से चोरी में इस्तेमाल किया गया लोहे का चापड़, लोहे का रॉड (साबल), चैन पुली तथा चोरी की एक सिलाई मशीन बरामद की गई है।

    पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी शंकर हेम्ब्रम के खिलाफ पहले से चोरी के दो मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश और चोरी के बाकी सामान की बरामदगी के लिए जांच में जुटी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकेस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप
    Next Article आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    Related Posts

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    July 16, 2026

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    July 16, 2026

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में रेलवे की जमीन पर बने अतिक्रमण क्षेत्र में हंगामा, मारपीट के बाद दुकानों में तोड़फोड़

    मानगो-ओलीडीह में 12 दुकानों में चोरी का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; चोरी के औजार और सामान बरामद

    केस वापस लेने का दबाव! पीड़ित के घर आधी रात हमला, तोड़फोड़ और धमकी; कार्रवाई नहीं होने का आरोप

    सरायकेला झोलाछाप डॉक्टर ने ली जान

    श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    सरायकेला के लखनासिंह घाटी में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल

    सदर अस्पताल लापरवाही से प्रसूता की मौत, सड़क जाम पर हंगामा

    बगहा में 10 फीट का जहरीला कोबरा घर में घुसा, महिला सर्प मित्र ने साहस दिखाकर किया रेस्क्यू

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.