Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर/पोटका : पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया का प्रकोप लगातार चिंता का विषय बना हुआ है। जिले में मलेरिया से हो रही मौतों के बीच पोटका प्रखंड के कव्वाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नारदा पंचायत से एक और दुखद मामला सामने आया है। यहां 12 वर्षीय अनीता सरदार की तेज बुखार के बाद मौत हो गई। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की मौत मलेरिया के कारण हुई होगी, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
    घटना की जानकारी मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी अपनी मेडिकल टीम के साथ गांव पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग ने गांव में लोगों की स्वास्थ्य जांच शुरू कर दी है तथा मलेरिया से बचाव को लेकर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

    इस बीच मृत बच्ची का 5 वर्षीय छोटा भाई अजय सरदार भी तेज बुखार से पीड़ित पाया गया। परिजन उसे अस्पताल ले जाने के लिए तैयार नहीं थे, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने काफी समझाने-बुझाने और मशक्कत के बाद उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल, जमशेदपुर में भर्ती कराया। अस्पताल में उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
    लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि बुखार होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराकर समय पर उपचार कराएं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस
    Next Article जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

    Related Posts

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    July 16, 2026

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    July 16, 2026

    जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

    July 16, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रतिबिंब ऐप की सूचना पर छापेमारी, बोकारो में 9 साइबर ठग दबोचे

    थाना चौक पर दिनदहाड़े चाकूबाजी, पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद

    जादूगोड़ा में 452 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और मोबाइल जब्त

    पोटका में 12 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मलेरिया से मौत, छोटे भाई की हालत गंभीर

    सरायकेला: रहस्यमयी ढंग से लापता तीन नाबालिग बच्चियां पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, परिजनों ने ली राहत की सांस

    श्रीकृष्ण को ‘पांच वक्त का नमाजी’ बताने वाले बयान पर BJP का तीखा हमला, गिरफ्तारी की मांग”

    कपाली के सापड़ा नदी तट पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी

    लातेहार में भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित 407 ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौके पर मौत

    चाकुलिया में मुख्य सड़क पर पहुंचे चार हाथी, मची अफरा-तफरी, कुछ देर बाधित रहा आवागमन

    जमशेदपुर में धूमधाम से निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.