Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 14, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    लातेहार, पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के रीजनल कमांडर और 20 लाख के इनामी रविन्द्र गंझू उर्फ मुकेश गंझू उर्फ सुरेन्द्र गंझू को लातेहार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर झारखंड सरकार ने 15 लाख और NIA ने 5 लाख का इनाम घोषित कर रखा था।

    पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि रविन्द्र गंझू अपने दस्ते के साथ बेतर ओपी क्षेत्र के हेसला बांझी टोला, रंगुनिया और कुडू इलाके में घूम रहा है। इसके बाद 12 जुलाई 2026 को लातेहार पुलिस, CRPF और कोबरा 209 के सुरक्षा बलों ने संयुक्त विशेष छापामारी अभियान ‘SPECIALOPS- KANTI’ चलाया। बांझी टोला के बाहर जंगल से उसे गिरफ्तार किया गया।
    रविन्द्र गंझू
    उम्र: 43 वर्ष, पिता रामब्रत गंझू
    पता: हेसला बांझी टोला, थाना बेतर ओपी, चन्दवा, जिला लातेहार
    आपराधिक इतिहास: करीब 30 साल से संगठन में सक्रिय। चन्दवा, गुमला और लोहरदगा इलाके में सक्रिय था। उस पर लातेहार में 40, लोहरदगा में 87 और गुमला में 27, कुल 154 मामले दर्ज हैं।
    प्रमुख घटनाएं: 2011 में कोने स्कूल हमला, 2012 में घाघू ब्लास्ट, 2013 में कटिया जंगल में 11 जवानों की शहादत, 2019 में लुकईया मोड़ पर PCR वैन पर हमला, 2021 में रेलवे ट्रैक उड़ाने सहित कई बड़ी घटनाओं में शामिल रहा।

    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया:
    एक AK 56 राइफल
    AK 56 की 2 मैगजीन और 180 जिंदा कारतूस
    एक 7.65 mm ऑटोमेटिक पिस्टल
    पिस्टल की 2 मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस
    एक देशी सिंगल बैरल राइफल
    5.56 mm के 21 जिंदा कारतूस
    .303 के 16 जिंदा कारतूस
    एक काले रंग का पाउच

    पुलिस का बयान
    पुलिस के अनुसार रविन्द्र गंझू लेवी वसूलना, विकास कार्यों में बाधा डालना और जनता व सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने जैसी घटनाओं में शामिल रहा है। उसकी गिरफ्तारी से माओवादी संगठन को बड़ा झटका लगा है।

    – कुमार गौरव, पुलिस अधीक्षक लातेहार

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी

    Related Posts

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    July 14, 2026

    हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

    July 14, 2026

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    हनफिया उच्च विद्यालय में एसआईआर को लेकर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक, मतदाता सूची पुनरीक्षण पर हुई चर्चा

    राज्य में लागू 2013 जमीन अधिग्रहण कानून का विस्थापितों को मिले लाभ

    नितिन गडकरी से मिले अर्जुन मुंडा, खूंटी बाइपास समेत झारखंड की सड़क परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर हुई चर्चा

    जमशेदपुर: तीन दिवसीय राखी मेले का शुभारंभ, तुलसी भवन में सजी राखियों और उपहारों की आकर्षक प्रदर्शनी

    लातेहार: 20 लाख का इनामी माओवादी कमांडर रविन्द्र गंझू गिरफ्तार, AK-56 समेत हथियारों का जखीरा बरामद

    परसुडीह में वृद्ध महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

    जमशेदपुर: गंदे और बदबूदार पानी से परेशान बस्तीवासियों ने टाटा वाटर प्लांट का किया घेराव, एक सप्ताह में समाधान का मिला आश्वासन

    जमशेदपुर में CBI की छापेमारी, साइबर ठगी मामले में युवक से पूछताछ, टुईलाडूंगरी में कई ठिकानों पर जांच

    धनबाद छापेमारी से लौट रही पुलिस गाड़ी ट्रेलर से टकराई, एक आरक्षी की मौके पर मौत,चार घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.