Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने रूट लाईन, एयरपोर्ट, बाबा मंदिर के साथ आस-पास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण
    Breaking News झारखंड

    उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने रूट लाईन, एयरपोर्ट, बाबा मंदिर के साथ आस-पास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 27, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान
    *■ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने रूट लाईन, एयरपोर्ट, बाबा मंदिर के साथ आस-पास के क्षेत्रों का किया निरीक्षण….*
    ==================
    *■ सुरक्षा व विधि व्यवस्था को लेकर सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों ने चल रही तैयारियों का लिया जायजा….*
    ==================
    देश के प्रथम नागरिक महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद के देवघर आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय एवं पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह के साथ वरीय अधिकारियों व सुरक्षा एजेंसियों की टीम ने एयरपोर्ट व महामहिम राष्ट्रपति के आवागमन हेतु निर्धारित रूट लाईन व मंदिर के आस-पास के क्षेत्रों में सुरक्षा के दृष्ट्रिकोण से किये जा रहे तैयारियों का निरीक्षण किया।
    इस दौरान हेलीपेड, रूट लाईन, मंदिर प्रांगण व आस-पास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त श्रीमती नैन्सी सहाय ने राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वरीय अधिकारियों को लगातार मंदिर व आस-पास के क्षेत्रों के साथ रूट लाईन का भ्रमण कर चिन्हित कमियों को जल्द से जल्द दुरूस्त करने का निर्देश दिया। साथ हीं संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को लेकर आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश दिया। इसके अलावे उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि महामहिम राष्ट्रपति के देवघर भ्रमण हेतु एयर फोर्स के सदस्यों द्वारा हवाई अड्डा पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया। साथ हीं चार हेलीकाॅप्टरों का सफल लैंडिंग ट्रायल भी एयरपोर्ट पर कराया गया। साथ हीं उन्होंने कहा कि माननीय राष्ट्रपति का आगमन दिनांक 29.02.2020 को अपराह्न 1 बजे कुण्डा अवस्थित हवाई अड्डा पर होगा एवं प्रस्थान लगभग 4 बजे होगा। इस दरम्यान माननीय राष्ट्रपति बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे एवं परिसदन देवघर में विश्राम करेंगे। इसको लेकर सारी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गयी है। हम सभी का यह प्रयास होगा कि महामहिम राष्ट्रपति एक अच्छी अनुभूति प्राप्त कर बाबा बैद्यनाथधाम से अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।
    *निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह* द्वारा जानकारी दी गयी कि महामहिम राष्ट्रपति के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गए है। साथ ही कारकेड के प्रभारी के रूप में एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है, पुरे हेलीपेड के इंचार्ज के रूप एसपी रैंक के अधिकारी को नियुक्त किया गया है। साथ ही बाबा मंदिर में महामहिम राष्ट्रपति जी का दर्शन सुगम हो, इस हेतु बाबा मंदिर, परिसदन में भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए है। पुरे रूट लाईन में सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक का दस्ता, स्वान दस्ता एवं एटीएस की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके अलावे उन्होंने कहा कि विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए प्रस्तावित स्थलों का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया है, ताकि किसी प्रकार की कोई त्रुटि न रहे।
    *इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे* पुलिस अधीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी सह बाबा मंदिर प्रभारी पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रशिक्षु आईएएस श्री रवि आनंद, सहायक निदेशक (इंटेलिजेंस ब्यूरों) श्री अश्वनी सहाय, डी0एस0पी0 (इंटेलिजेंस ब्यूरों) संतोष कुमार ठाकुर स्क्वाड्रन लीडर (आई0ए0एफ0) ए0 दूबे, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्री विकास चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस उपाधीक्षक विशेष शाखा, देवघर श्री शिवा जी सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबियूस बारला, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशालदीप खलखो, कार्यपालक अभियंता विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, मंदिर प्रबंधक श्री रमेश परिहस्त एवं संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित थें।
    https://youtu.be/qc-O9XfFEVs

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePrevious Post
    Next Article उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.