बागबेड़ा में सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 10 जुलाई: बागबेड़ा मंडल कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र में बदहाल सफाई व्यवस्था, नियमित कचरा उठाव और नालों की सफाई की मांग को लेकर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर बीडीओ सुमित कुमार को ज्ञापन सौंपा।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि बागबेड़ा कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों में समय पर कचरा नहीं उठाए जाने तथा नालों की सफाई नहीं होने से गंदगी और जलजमाव की समस्या बढ़ गई है। इससे लोगों को परेशानी के साथ डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। मंडल अध्यक्ष राज नारायण यादव ने चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी। जिला महासचिव एवं जमशेदपुर ग्रामीण प्रखंड प्रभारी राकेश साहू ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन में प्रखंड अध्यक्ष आशीष ठाकुर, बागबेड़ा मंडल प्रभारी अरुण त्रिपाठी, प्रदेश कोऑर्डिनेटर परितोष सिंह, संजय झा, संत राजेंद्र सिंह, सुल्तान अहमद, सूरज मुंडा, मनोज मिश्रा, रूबी ठाकुर, अनिरुद्ध पुरी, नारायण दे, केडी मुंडा, नागेंद्र सिंह, चंदन गुप्ता, मोहम्मद रियाज, बबलू गुप्ता, उमेश यादव, रवि यादव, सहदेव उपाध्याय, रवि कुमार यादव, राजेश कुमार दुबे, बृजेश मिश्रा, पप्पू कुमार, अजय कुमार, आदित्य कुमार और विनोद यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

