राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित पिकलबॉल चैम्पियनशिप के डबल्स वर्ग के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रोहित एवं हिमांशु की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आदित्य एवं राघव की जोड़ी को पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में विजेता जोड़ी ने उत्कृष्ट खेल कौशल, बेहतर तालमेल और शानदार रणनीति का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए भविष्य की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन झारखंड में पिकलबॉल खेल के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर मंच प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। पुरस्कार वितरण समारोह में झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के सचिव प्रभात कुमार तथा उपाध्यक्ष बी सुधीर ने विजेता जोड़ी रोहित एवं हिमांशु तथा उपविजेता जोड़ी आदित्य एवं राघव को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित गया। प्रतियोगिता में उपस्थित प्रतिभागियों को भी उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई।

