धनबाद प्रिंस खान की धमकी के बाद निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ाई gb गई SSP से मिले विधायक
राष्ट्र संवाद संवादाता
प्रिंस खान की धमकी के बाद धनबाद पुलिस ने निरसा विधायक अरुण चटर्जी की सुरक्षा बढ़ा दी है।
माले विधायक अरुण चटर्जी आज SSP कार्यालय पहुंचकर अपने द्वारा दायर मामले की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की।
अरुण चटर्जी निरसा विधायक ने कहा कि जब तक गॉडफादर का संरक्षण प्राप्त रहेगा, तब तक प्रिंस खान जैसे अपराधियों का खात्मा संभव नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद कभी नहीं चाहेगा कि धनबाद अपराधमुक्त हो।
अरुण चटर्जी ने कहा कि प्रिंस खान को सांसद के संरक्षण और दोस्ती की वजह से ही भगोड़ा होने के बावजूद आए दिन लोगों को धमकी देने का मौका मिल रहा है। इसलिए पहले ऐसे लोगों को संरक्षण देने वालों का खात्मा जरूरी है।

