15 साल बाद कुंवर सिंह मैदान के 50 घरों तक पहुंचा नल का पानी
राष्ट्र संवाद संवादाता
बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के कुंवर सिंह मैदान रोड नंबर-3 के करीब 50 घरों में 15 वर्षों बाद नियमित नल जलापूर्ति शुरू हो गई है। डीएमएफटी मद से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन इंटर कनेक्शन का कार्य पूरा होने के बाद लोगों को वर्षों पुराने पेयजल संकट से राहत मिली। पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने लगातार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों के अधिकारियों से संपर्क कर प्रयास किया। जलापूर्ति शुरू होते ही लोगों ने खुशी जताई और सुनील गुप्ता के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें नियमित पानी मिलना शुरू हो गया है।

