लातेहार भालू के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल में चल रहा इलाज
राष्ट्र संवाद संवादाता
झारखंड के लातेहार जिले के महुआडांड़ प्रखंड अंतर्गत कुकुटपाट गांव निवासी किशुन नगेसिया भालू के हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब वह खेत में धान की बुआई कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक तीन भालुओं का सामना हो गया। देखते ही देखते एक भालू ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महुआडांड़ पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सदर अस्पताल में उनका इलाज जारी है।
घायल किशुन नगेसिया ने बताया कि वह खेत में धान की बुआई कर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में तीन भालू दिखाई दिए। इससे पहले कि वह संभल पाते, एक भालू ने उन पर हमला कर दिया।
परिजनों ने बताया कि घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

