Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJuly 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह SIR कार्य के दौरान महिला BLO से मारपीट, मोबाइल छीनने का आरोप; कार्रवाई की मांग को लेकर थाने पहुंचे दर्जनों BLO

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    गिरिडीह: राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत मतदाता सूची के सत्यापन का कार्य जारी है। इस अभियान में लगे बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य कर रहे हैं। इसी बीच गिरिडीह नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-25 में सरकारी कार्य के दौरान एक महिला BLO के साथ मारपीट और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार, महिला BLO रूबी प्रवीण गुरुवार को वार्ड संख्या-25 में SIR के तहत मतदाता सत्यापन एवं मैपिंग का कार्य कर रही थीं। आरोप है कि इसी दौरान मोहम्मद फैयाज, मोहम्मद अज़ाज़ और मोहम्मद इजाज़ ने उनके साथ गाली-गलौज की, मारपीट की तथा सरकारी कार्य में बाधा डाली। आरोप यह भी है कि इस दौरान उनका मोबाइल फोन भी छीन लिया गया।

    घटना के विरोध में शुक्रवार को दर्जनों BLO गिरिडीह नगर थाना पहुंचे और लिखित आवेदन देकर आरोपितों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। BLO का कहना है कि वे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर सरकारी दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन कार्य के दौरान उन्हें लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    BLO ने कहा कि SIR अभियान के तहत घर-घर जाकर सत्यापन और मैपिंग करने के दौरान कई स्थानों पर लोगों का सहयोग नहीं मिल रहा है। गुरुवार की घटना के बाद उनमें भय का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उनका कहना है कि यदि इस तरह की घटनाएं होती रहीं तो निष्पक्ष और सुचारु रूप से कार्य करना कठिन हो जाएगा।

    सभी BLO ने प्रशासन से मांग की है कि SIR कार्य में लगे कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए, ताकि वे बिना किसी भय के अपना दायित्व निभा सकें। साथ ही महिला BLO के साथ मारपीट, मोबाइल छीनने और सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपितों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
    फिलहाल नगर थाना पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वा एक्सप्रेस में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, मधुपुर स्टेशन पर रेलवे और मेडिकल टीम की तत्परता से सुरक्षित बचीं मां-बेटा
    Next Article सड़क सुदृढ़ीकरण के कार्य पर संवेदक का काला कारनामा उजागर

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.